Virat Kohli-Rohit Sharma: बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियम में बड़ा बदलाव किया है. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए+ श्रेणी से हटाकर बी कैटेगरी में डाल दिया गया है. इस नए नियम में अब विराट-रोहित, सूर्यकुमार यादव के साथ ग्रुप बी में शामिल हो गए हैं. वहीं शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ग्रुप ए में शामिल हैं. जानिए इससे क्या होगा रोहित और विराट को नुकसान.
विराट-रोहित का हुआ डिमोशन
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. इससे उनकी सैलरी पर भी असर पड़ेगा. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 सत्र के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 30 खिलाड़ियों को स्थान दिया है और विराट-रोहित को ए+ से बी श्रेणी में रखा गया है.
विराट-रोहित की सैलरी पर पड़ेगा फर्क!
पहले विराट और रोहित ए+ कैटेगरी में शामिल थे. ए+ में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 7 करोड़ रुपये थी. वहीं ए के लिए 5 करोड़ रुपये, बी के लिए 3 करोड़ रुपये और सी के लिए 1 करोड़ रुपये शामिल था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित-विराट की सैलरी होगी कम.
इस प्रकार है लिस्ट:
बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में खिलाड़ियों को इन कैटेगरी में शामिल किया गया है.
ग्रुप ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा.
ग्रुप बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव , वॉशिंगटन सुंदर , केएल राहुल , हार्दिक पंड्या , मोहम्मद सिराज , ऋषभ पंत , कुलदीप यादव , यशस्वी जयसवाल , श्रेयस अय्यर.
ग्रुप सी: अक्षर पटेल , तिलक वर्मा , रिंकू सिंह , शिवम दुबे , संजू सैमसन , अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा , आकाश दीप , ध्रुव जुरेल , हर्षित राणा , वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा , साई सुदर्शन , रवि बिश्नोई , रुतुराज गायकवाड़.
क्या है ये नया नियम?
BCCI के नए नियम के बाद बोर्ड ने ए+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब इस नए नियम में केवल तीन श्रेणियां – ए, बी और सी शामिल होंगे.