Live TV
Search
Home > मनोरंजन > सिर्फ सात फेरे नहीं, करोड़ों का ‘बिजनेस डील’ है सेलिब्रिटी शादियां: रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा की शादी से खुला मुनाफे का बड़ा राज!

सिर्फ सात फेरे नहीं, करोड़ों का ‘बिजनेस डील’ है सेलिब्रिटी शादियां: रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा की शादी से खुला मुनाफे का बड़ा राज!

सेलिब्रिटी शादियां अब केवल निजी समारोह नहीं, बल्कि मुनाफे का बड़ा जरिया है. ब्रांड प्रमोशन, सोशल मीडिया फॉलोअर्स में 20% तक की बढ़ोतरी और ओटीटी राइट्स के जरिए सितारे करोड़ों कमा रहे है. हाल ही में रश्मिका और विजय की शादी ने भी उनकी ब्रांड वैल्यू को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.

Written By:
Published: February 28, 2026 17:59:00 IST
Last Updated: 2026-02-28 18:05:20

Mobile Ads 1x1
इन दिनों शादियों का सीजन है, लेकिन ये शादियां सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस मॉडल बन चुकी है.  हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेलिब्रिटी कपल्स की शादियों से उनकी ब्रांड वैल्यू और सोशल मीडिया पहुंच में जबरदस्त इजाफा होता है.  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इसका ताजा उदाहरण है, जहां शादी की पहली तस्वीर आने से पहले ही रश्मिका मंदाना के फॉलोअर्स 49.2M से बढ़कर 50M और विजय देवरकोंडा के 22.9M तक पहुंच गए. 
 
ब्रांड प्रमोशन का खेल: ज्वेलरी से लेकर लोकेशन तक सब कुछ ‘मार्केटिंग’

शादी के दौरान ज्वेलरी, आउटफिट्स और लग्जरी लोकेशंस का चुनाव केवल पसंद तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा होता है.  आंकड़ों की मानें तो शादी के बाद कपल्स के फॉलोअर्स में 5% से 20% तक का उछाल आता है.  दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और आलिया भट्ट-रणवीर कपूर जैसे कपल्स की ब्रांड वैल्यू शादी के बाद काफी बढ़ी है.  2025 के आंकड़ों के अनुसार, करीना कपूर और सैफ अली खान वेडिंग कैटेगरी में 23% एड शेयर के साथ टॉप पर है. 

करोड़ों में बिकते है शादी के राइट्स: प्रियंका से लेकर नयनतारा तक की बड़ी डील

इतना ही नहीं, सेलिब्रिटीज अपनी शादी के वीडियो और फोटो राइट्स बेचकर भी करोड़ों की कमाई कर रहे है.  जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें एक मैगजीन को 18 करोड़ में बेची थी, वहीं नयनतारा ने अपनी शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को 25 करोड़ में दिए थे. चर्चा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को भी अपनी शादी की फुटेज के लिए 60 करोड़ का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. 

MORE NEWS