BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा को ए+ श्रेणी से हटाने का फैसला किया है. यानी कि विराट-रोहित को बड़ा झटका लगा है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली
Virat Kohli-Rohit Sharma: बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियम में बड़ा बदलाव किया है. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए+ श्रेणी से हटाकर बी कैटेगरी में डाल दिया गया है. इस नए नियम में अब विराट-रोहित, सूर्यकुमार यादव के साथ ग्रुप बी में शामिल हो गए हैं. वहीं शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ग्रुप ए में शामिल हैं. जानिए इससे क्या होगा रोहित और विराट को नुकसान.
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. इससे उनकी सैलरी पर भी असर पड़ेगा. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 सत्र के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 30 खिलाड़ियों को स्थान दिया है और विराट-रोहित को ए+ से बी श्रेणी में रखा गया है.
पहले विराट और रोहित ए+ कैटेगरी में शामिल थे. ए+ में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 7 करोड़ रुपये थी. वहीं ए के लिए 5 करोड़ रुपये, बी के लिए 3 करोड़ रुपये और सी के लिए 1 करोड़ रुपये शामिल था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित-विराट की सैलरी होगी कम.
बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में खिलाड़ियों को इन कैटेगरी में शामिल किया गया है.
ग्रुप ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा.
ग्रुप बी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादववॉशिंगटन सुंदरकेएल राहुलहार्दिक पंड्यामोहम्मद सिराजऋषभ पंतकुलदीप यादवयशस्वी जयसवालश्रेयस अय्यर.
ग्रुप सी: अक्षर पटेलतिलक वर्मारिंकू सिंहशिवम दुबेसंजू सैमसनअर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णाआकाश दीपध्रुव जुरेलहर्षित राणावरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मासाई सुदर्शनरवि बिश्नोईरुतुराज गायकवाड़.
BCCI के नए नियम के बाद बोर्ड ने ए+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब इस नए नियम में केवल तीन श्रेणियां – ए, बी और सी शामिल होंगे.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…