<

इंग्लैंड के ‘परखच्चे’ उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी को BCCI चाहकर भी सीनियर टीम में नहीं दे सकता जगह! आखिर क्या है वजह?

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेल दुनिया को हिला दिया, पर BCCI उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुन सकते! आखिर क्या है वो ICC का नियम? जानने के लिए पढ़ें...

Vaibhav Suryavanshi International Cricket Debut: 14 साल के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं वजह है अंडर19 वर्ल्ड कप में असाधारण बल्लेबाजी करना, इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को पस्त कर दिया. फाइनल मुकाबले में वैभव ने 15 चौके और उतने ही छक्के लगाकर सनसनी फैला दी. उन्होंने 80 गेंदों में ही 175 रनों की विशाल पारी खेल डाली. यही वजह से की इस 14 साल के छोटे से लेकिन खतरनाक बल्लेबाज की चर्चा आज देश दुनिया में हो रही है. IPL 2025 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर विस्फोटक शतक लगाकर सनसनीखेज डेब्यू करने वाले वैभव लगातार प्रभावित कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप में UAE के खिलाफ सिर्फ 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे पहले, वह अनऑफिशियल टेस्ट क्रिकेट में भी शतक लगा चुके हैं. उन्होंने इंडिया ए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए भी शतक बनाए हैं. अब, अंडर-19 एशिया कप 2025 में भी विस्फोटक शतक और अब अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार शतक के बाद, फैंस वैभव को भारतीय सीनियर टीम के लिए जल्द ही खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन एक ICC नियम उनके रास्ते में आ रहा है. वो क्या है आइये आपको आसान शब्दों में समझाने की कोशिश करते हैं.

ICC का न्यूनतम उम्र सीमा नियम है बाधा

ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा तय की है. 2020 में बने इस नियम के तहत, कोई भी खिलाड़ी 15 साल की उम्र से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकता. यही वजह है की BCCI चाहकर भी वैभव को मार्च के अंत तक सीनियर टीम में जगह नहीं दे सकती.  सूर्यवंशी अभी 14 साल, 9 महीने और 17 दिन के हैं. वह 27 मार्च 2026 को 15 साल के होंगे. चयनकर्ता उन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान होने वाली T20 और वनडे इंटरनेशनल सीरीज में मौका दे सकते हैं. ICC ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल तय की है. यह नियम 2020 में खिलाड़ियों की भलाई और सुरक्षा के लिए बनाया गया था. हालांकि, असाधारण रूप से प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के लिए छूट मांगी जा सकती है. उम्र सीमा में छूट के लिए, संबंधित बोर्ड को ICC को एक आवेदन देना होता है.

वैभव सूर्यवंशी तब सुर्खियों में आए जब वह सिर्फ 13 साल की उम्र में IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. उन्हें IPL 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में साइन किया था. 2025 में IPL में डेब्यू करने के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों की 7 पारियों में कुल 252 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 36 और स्ट्राइक रेट 206.56 रहा. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक बनाया.

ये भी पढ़ें:

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST