<

BCCI Naman Award List 2026: द्रविड़-बिन्नी-मिताली को खास सम्मान… शुभमन गिल-स्मृति मंधाना को मिलेगा ये अवॉर्ड, लिस्ट जारी

BCCI Naman Award List 2026: बीसीसीआई ने नमन पुरस्कार 2026 के लिए विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी है. राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया जाएगा.

BCCI Naman Award List 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नमन अवॉर्ड के विजेताओं की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और उभरते खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया जाएगा. इस साल BCCI भारत के पूर्व हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और वर्ल्ड चैंपियन रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेगी. इसके अलावा महिला क्रिकेट में मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा.  यह BCCI की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है. इन दिग्गजों के अलावा भारत के उभरते स्टार्स को भी अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा जाएगा.

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को साल 2024-25 सीजन के लिए दूसरी बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (मेंस) का पॉली उमरीगर पुरस्कार दिया जाएगा. वहीं, विमेंस क्रिकेट में स्मृति मंधाना को 5वीं बार बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा. नीचे देखें सभी विजेताओं की लिस्ट…

किस खिलाड़ी को मिलेगा कौन सा अवॉर्ड?

भारतीय घरेलू क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाली मुंबई की इरा जाधव को ‘बेस्ट महिला क्रिकेटर (घरेलू)’ के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, हरियाणा की शेफाली वर्मा को 2024-25 सीजन के लिए ‘बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वनडे)’ के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को 2024-25 सीजन के लिए घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवार्ड दिया जाएगा.

वहीं, विदर्भ के हर्ष दुबे को भी 2024-25 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी में ‘बेस्ट ऑलराउंडर’ का लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा. इतना ही नहीं, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर BCCI के घरेलू टूर्नामेंट्स में ‘बेस्ट प्रदर्शन’ का अवार्ड मिलेगा, क्योंकि उन्होंने इस सीजन में चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में रनर-अप रहे.

हर्षित राणा को भी मिलेगा खास अवॉर्ड

भारत के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को 2024-25 सीजन में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड देने के लिए चुना गया है. वहीं, विमेंस क्रिकेट में श्रीचरणी को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू का अवॉर्ड दिया जाएगा. इसके अलावा दीप्ति शर्मा को 2024-25 सीजन में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने के लिए मेडल दिया जाएगा, जबकि स्मृति मंधाना को इसी सीजन में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के लिए मेडल मिलेगा. यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट…

वर्ल्ड कप विजेताओं का खास सम्मान

बीसीसीआई के नमन पुरस्कार 2026 में भारत के लिए ICC ट्रॉफी जीतने वाली सभी 5 टीमों का सम्मान किया जाएगा. इनमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सीनियर पुरुष टीम, ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली सीनियर महिला टीम, आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 जीतने वाली पुरुष अंडर 19 टीम और आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2025 जीतने वाली महिला अंडर 19 टीम शामिल है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST