<

क्या आईपीएल में लगेगा फ्रेंचाईजी को झटका? काव्या मारन ऑक्शन विवाद पर राजीव शुक्ला बोले- ‘हमें इससे मतलब नहीं है…’

काव्या मारन के अबरार अहमद को खरीदने के बाद बवाल मचा हुआ है. आइए जानते हैं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसपर क्या कहा है.

नई दिल्ली. काव्या मारन (Kavya Maran) की फ्रेंचाईजी सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को अपनी टीम में शामिल किया. यह खबर भारत में काफी चर्चा में रही. कई लोग इस पर सवाल कर रहे थे कि क्या BCCI इस पर कोई कदम उठाएगा या नहीं. आइए जानते हैं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसपर क्या कहा है.
इस मामले पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ़ कहा कि बोर्ड की जिम्मेदारी केवल आईपीएल तक है. उन्होंने कहा, “हमारा काम सिर्फ आईपीएल तक है. हमें यह नहीं देखना कि अन्य लीग में क्या हो रहा है. यह पूरी तरह उस टीम पर निर्भर करता है जिसने भारत के बाहर टीम खरीदी है कि वे कौन सा खिलाड़ी खेलाए. हमें इससे कोई मतलब नहीं है. बस आईपीएल में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है.”

अबरार को 2 करोड़ से ज्यादा में खरीदा

सनराइजर्स लीड्स, जो सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की फ्रेंचाइज़ी है. उन्होंने ऑक्शन में अबरार अहमद को 2 करोड़ से भी ज्यादा रुपए में खरीदा. लेकिन इससे भारत के लोग काफी नाराज हैं. हालांकि, राजीव शुक्ला के इस बयान से साफ होता है कि विदेशी लीग में टीम को अपना निर्णय लेने का पूरा हक है. भारत और पाकिस्तान के बीच पुराने विवादों के बावजूद विदेशी लीग में ऐसा करना अब नई बात नहीं है.

भारत में हो सकती है छवि खराब

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई बार तो उन्होंने टीम इंडिया और युद्ध के दौरान भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट भी शेयर किए हैं. इन्हीं सब वजहों से भारतीय फैंस का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है.  हालांकि, इतना तो तय है कि अब अगर काव्या मारन ने उन्हें खरीद लिया है तो वह टीम से तो बाहर नहीं होने वाले. लेकिन इसका भारत में उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर बुरा असर पड़ सकता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST