<
Categories: मनोरंजन

अंजना सिंह बनीं ‘किसान बहुरिया’, ट्रेलर ने मचा दिया इंटरनेट पर हंगामा; जानिए क्या है कहानी और कब रिलीज होगी फिल्म

Kisaan Bahuriya: अंजना सिंह की आगामी भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' का ट्रेलर इन दिनों ट्रेंड कर रहा है. फिल्म की कहानी की झलक दर्शकों का दिल जीत रही है. इसमें अंजना सिंह खेती करती दिखाई दे रही हैं.

Anjana Singh Movie Kisaan Bahuriya: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘किसान बहुरिया’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ, जो अब बवाल मचा रहा है. फिल्म में एक्ट्रेस अपने पति की मानसिक हालत देखकर बेबस हो जाती हैं. फिर वह खुद खेती-किसानी करने का ठानती हैं. फिल्म में अंजना सिंह का यही अंदाज दर्शकों को प्रभावित कर रहा है. जानें कब रिलीज होगी फिल्म. 

ट्रेलर ने खींचा ध्यान

फिल्म ‘किसान बहुरिया’ के ट्रेलर रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं. यूट्यूब पर रिलीज हुए इस ट्रेलर पर अभी तक सात दिनों में 2 मिलियन के करीब व्यूज आ चुके हैं. वहीं 10 हजार के पार लाइक्स हो गए हैं. फिल्म के ट्रेलर को देख दर्शक काफी खुश हो रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘ऐसी भोजपुरिया फिल्म ही समाज में परिवर्तन लाएगी. यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए सभी युवाओं को.’ वहीं एक यूजर ने बोला, ‘दिल को छू गई इसकी कहानी.’ इसके अलावा कई  लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें प्रशांत सिंह ने मानसिक रोगी का किरदार निभाया है, जिनकी हालत देखकर उनसे कोई शादी नहीं करना चाहता है. लेकिन फिर अच्छी किस्मत के चलते उनकी शादी हो जाती है. उनकी दुल्हन का किरदार अंजना सिंह ने निभाया है. इसके बाद ससुराल में आने पर नई नवेली बहू को उसकी देवरानी परेशान करती है और खूब काम करवाती है. धीरे-धीरे नई बहू खेती-किसानी करके अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करती है. फिर सबकुछ बदलने लगता है. ये कहानी लोगों को प्रेरित कर रही है. 

किसने किया है निर्देशन?

‘किसान बहुरिया’ फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है. वहीं, इसे संदीप सिंह द्वारा निर्मित किया गया है. फिल्म की कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखी है, तो इसमें संगीत ओम झा ने दिया है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म B4U भोजपुरी चैनल पर रिलीज होने जा रही है. दर्शक ‘किसान बहुरिया’ फिल्म को 14 मार्च, शनिवार शाम 6:30 बजे और 15 मार्च, रविवार सुबह 9:30 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर देख सकेंगे. फिल्म का ट्रेलर देख लग रहा है कि फिल्म शानदार होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST