Rajeev Shukla Fake Audio: पाकिस्तान के टीवी चैनल पर पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने शो में राजीव शुक्ला का फर्जी एआई ऑडियो चलाया. इस पर राजीव शुक्ला ने पाकिस्तानी मीडिया के झूठ का पर्दाफाश करते हुए चेतावनी दी.
शोएब मलिक ने लाइव TV पर चलाया राजीव शुक्ला का AI ऑडियो.
Rajeev Shukla Fake Audio: पाकिस्तानी मीडिया ने एक बार अपनी घटिया हरकत से प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने लाइव टीवी चैनल पर BCCI उपाध्यक्ष की फर्जी AI जेनरेटेड ऑडियो क्लिप चलाई. इसको लेकर BCCI उपाध्यक्ष भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके नाम से एक फर्जी AI जेनरेटेड ऑडियो वायरल की जा रही है. राजीव शुक्ला ने शोएब मलिक और पाकिस्तानी मीडिया को झूठी खबर फैलाने को लेकर चेतावनी दी. BCCI उपाध्यक्ष ने अपील की है कि ऐसे भ्रामक और फर्जी कंटेंट पर भरोसा न करें और न ही उसे शेयर करें, बल्कि जहां भी ऐसा कंटेंट दिखे, उसे रिपोर्ट करें.
दरअसल, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी क्रिकेट शो होस्ट किया. इसमें एक ऑडियो क्लिप चलाई गई, जिसमें राजीव शुक्ला का AI जेनरेटेड बयान था. यह शो ‘एआरवाई न्यूज’ पर दिखाया गया. इसकी क्लिप सोश मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें शोएब मलिक कहते हैं कि ‘मैं आपको बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की एक क्लिप दिखाना चाहूंगा.’
शोएब मलिक द्वारा होस्ट किए गए शो में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का फर्जी ऑडियो चलाया गया. इसमें राजीव शुक्ला से मिलती-जुलती आवाज सुनाई दे रही है. फर्जी ऑडियो में कहा गया, ‘मैं बीसीसीआई के बार-बार अनुरोध करने पर आईसीसी के प्रतिनिधि की ओर से शुरू की गई बातचीत का नतीजा देखकर बहुत खुश हूं कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी किया गया. यह एक अच्छा समाधान है, आपसी सहमति से निकाला गया समाधान है जो खेल के लिए जरूरी क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए निकाला गया है. यही किया गया है.’
पाकिस्तानी मीडिया को बेशर्मी को उजागर करते हुए राजीव शुक्ला ने अपने असली बयान वाली क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की. इस वीडियो में राजीव शुक्ला मीडिया से बातचीत करते हुए ICC के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘मैं आईसीसी के प्रतिनिधि द्वारा शुरू की गई बातचीत का नतीजा देखकर बहुत खुश हूं, जिसका आईसीसी चेयरमैन ने निरीक्षण किया, और फिर वे प्रतिनिधि जो लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने गए थे. यह एक अच्छा समाधान है. एक दोस्ताना समाधान, जो खेल में क्रिकेट की महत्वता को प्राथमिकता देने के लिए निकाला गया है.’ पाकिस्तानी मीडिया ने राजीव शुक्ला के इस बयान को AI की मदद से तोड़ मरोड़कर दिखाया, जिससे गलत खबर फैलाई जा सके.
दरअसल, ICC टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने कई दिनों तक ड्रामा किया. पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का एलान किया, लेकिन बाद में यू-टर्न मार लिया. जब बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ, तो पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार फैसला लेगी कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं. फिर पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. इस बीच रिपोर्ट्स आने लगे कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है, तो उस पर कड़े एक्शन लिए जाएंगे. इस पर यू-टर्न ले लिया और भारत के साथ मैच खेलने के लिए राजी हो गया. अब पाकिस्तानी अपना मुंह छिपाने के लिए झूठ और AI का सहारा ले रहा है.
Ram Navami 2026 Bank Holiday: देश भर में राम नवमी 2026 की बैंको के छुट्टी…
Morning Consult survey: दुनियाभर में PM मोदी का जादू बरकरार! जहां मैक्रों जैसे दिग्गज अपनी…
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय संस्थानों का जलवा देखने को मिला है. भारत…
कनेक्शन नहीं लेने पर सरकार द्वरा उनके गैस सिलेंडर का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा.…
Boy bowling without legs: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर…
Kal Panchang 26 March 2026 | Kal Ka Subh Muhurat: आज 26 मार्च 2026, गुरूवार…