<
Categories: खेल

WWE में रे मिस्टेरियो हमेशा मास्क क्यों पहनते हैं? क्या है पीछे की वजह, अगर ओपन हो गया तो क्या?

रे मिस्टेरियो WWE में हमेशा मास्क क्यों पहनते हैं? जानिए लुचा लिब्रे परंपरा, WCW में मास्क उतारने की कहानी.

नई दिल्ली. WWE की दुनिया में कई रेसलर मास्क पहनकर रेसलिंग करना पसंद करते हैं. रे मिस्टेरियो (Rey Mysterio) भी ऐसा करते हैं. आइए जानते हैं वे ऐसा क्यों करते हैं. रे मिस्टेरियो का मास्क सिर्फ उनका कॉस्ट्यूम नहीं है, बल्कि उनकी पहचान है. कई सालों से फैंस उन्हें रंग-बिरंगे मास्क में शानदार मूव्स करते हुए देख रहे हैं. यही मास्क उन्हें बाकी रेसलर्स से अलग बनाता है. रे के लिए यह मास्क उनकी जिंदगी और करियर का अहम हिस्सा है.

मैक्सिकन परंपरा से जुड़ा है रिश्ता

रे मिस्टेरियो मास्क इसलिए पहनते हैं क्योंकि यह मैक्सिकन रेसलिंग (लुचा लिब्रे) की परंपरा का हिस्सा है. लुचा लिब्रे में मास्क बहुत सम्मान की बात होती है. यह रेसलर की इज्जत, परिवार और पहचान को दिखाता है. वहां रेसलर अपना चेहरा छुपाकर ही लड़ते हैं और अगर कोई मास्क हार जाता है, तो इसे बहुत शर्मनाक माना जाता है.

एक बार उतारना पड़ा था मास्क

रे बचपन से ऐसे ही रेसलर्स को देखकर बड़े हुए और कम उम्र में ही अपने अंकल रे मिस्टेरियो सीनियर से ट्रेनिंग ली. इसलिए मास्क पहनना उनके लिए हमेशा से जरूरी था. एक बार साल 1999 में WCW में एक मैच हारने के बाद रे को अपना मास्क उतारना पड़ा था. यह बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई, क्योंकि यह उनकी परंपरा के खिलाफ था. फैंस भी उन्हें बिना मास्क देखना नहीं चाहते थे.

कई बार मास्क हटाने की हुई कोशिश

जब उन्होंने 2002 में WWE जॉइन किया, तो उन्होंने फिर से मास्क पहनने की अनुमति मांगी. WWE ने उनकी बात मानी और तब से वह हमेशा मास्क पहनकर ही रेसलिंग करते हैं. कई बार कुछ रेसलर्स ने जबरदस्ती उनका मास्क उतराने की कोशिश की है. लेकिन वह पूरी जान लगाकर इससे बचने की कोशिश करते थे. हालांकि, एक बार उनका मास्क उतरभी गया था जिसके बाद वह अपनी मुंहढककर पास चले गए थे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST