सारा अली खान और ओरी की पुरानी दोस्ती अब War में बदल चुकी है. ओरी ने सारा के Career का मजाक उड़ाकर उन्हें Troll किया, जिसके बाद सारा और उनके भाई ने उन्हें Unfollow कर दिया है. ओरी का कहना है कि वे दिखावे के दोस्त नहीं है, जबकि सारा ने अपनी Success से उन्हें करारा जवाब दिया है.
bollywood
Instagram Drama: सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाले ओरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबर है कि कभी एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त रहे इन सितारों के बीच अब बातचीत पूरी तरह बंद हो गई है. यह विवाद तब और बढ़ गया जब ओरी ने सारा के करियर और उनकी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ कड़वे कमेंट्स किए, जिससे उनके फैंस काफी नाराज भी है.
विवाद की शुरुआत तब हुई जब ओरी ने सारा अली खान और उनके परिवार के बारे में एक विवादित रील पोस्ट की. इसके बाद ओरी ने खुलेआम सारा के फिल्मी करियर पर तंज कसा और उनकी एक्टिंग का मजाक उड़ाया. इस बर्ताव से आहत होकर सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ओरी को इंस्टाग्राम पर Unfollow कर दिया है ओरी का कहना है कि वे अब दिखावे की दोस्ती नहीं रखना चाहते और इसलिए वे खुलकर अपनी बात रख रहे है.
दूसरी तरफ, सारा अली खान ने इस विवाद पर सीधे कुछ बोलने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए अपना जवाब दिया है. उन्होंने अपनी एक पोस्ट में गाने के बोल साझा किए जिनका मतलब था कि जो लोग टैलेंटेड होते है, वे फालतू के झगड़ों में नहीं पड़ते. फैंस इसे ओरी के लिए सारा का करारा जवाब मान रहे है. अब देखना यह है कि यह आपसी लड़ाई यहीं खत्म होती है या आगे और बढ़ती है.
दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए है. सारा के फैंस का कहना है कि ओरी सिर्फ Publicity पाने के लिए एक सफल सारा का नाम खराब कर रहे है, जबकि कुछ लोगों को ओरी का यह बेबाक अंदाज पसंद आ रहा है. फिलहाल, दोनों के बीच की कड़वाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है. इब्राहिम अली खान के दूरी बना लेने से यह साफ है कि अब यह लड़ाई सिर्फ दो दोस्तों के बीच नहीं, बल्कि परिवारों तक पहुंच गई है.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…