England Cricket Team: दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है. बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे.
नाइटक्लब कांड के बाद बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी.
Ben Stokes Gus Atkinson Comeback: लंदन नाइटक्लब कांड में फंसे इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है. बेन स्टोक्स के साथ ही तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी तीसरे टेस्ट में वापसी कर रहे हैं. रविवार को इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने तीसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड का एलान किया है. बेन स्टोक्स का वापसी सीधे कप्तान के तौर पर हुई है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जून से नॉटिंघम में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कमान संभालेंगे.
बता दें कि पहले टेस्ट मैच के बाद टीम का प्रोटोकॉल तोड़ने और नाइटक्लब में लड़ाई करने के आरोप में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था. दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स की जगह जो रूट की कमान सौंपी गई, जिनकी कप्तानी में इंग्लैंड को 253 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
दरअसल, कप्तान बेन स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था. इन दोनों खिलाड़ियों पर लंदन के एक नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगा था. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले की जांच की, जिसमें स्टोक्स और एटकिंसन को दोषमुक्त पाया गया. इसकी वजह से स्टोक्स और एटकिंसन की तीसरे टेस्ट मैच में वापसी हुई है. ECB ने बताया था कि जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक इन दोनों खिलाड़ियों को टीम से दूर रखा जाएगा. इसके चलते स्टोक्स और एटकिंसन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए.
ECB ने एक बयान में बताया, ‘नाइटक्लब में हिंसक बर्ताव के लिए खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए.’ बोर्ड ने आगे कहा, ‘स्टोक्स झगड़े में शामिल नहीं थे और उन्होंने कोई भी घटना नहीं देखी,’ और उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं जो दिखाते हैं कि एटकिंसन बिना उकसावे के हमलों का शिकार हुए थे और उन्होंने किसी भी मौके पर बदला नहीं लिया.’ हालांकि उन दोनों खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट की खास शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए ड्रॉप किया गया था. इसके अलावा स्टोक्स और एटकिंसन को एक लिखित चेतावनी भी दी गई थी.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 115 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए इंग्लैंड को 253 रनों से शिकस्त दी. इसी के साथ यह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 25 जून से नॉटिंघम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स टीम की कमान संभालते नजर आएंगे.
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग.
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…