<

क्रिकेट का बदल गया रूल, मैदान पर होगी 12वें खिलाड़ी की एंट्री? पवेलियन नहीं आउट होने पर सीधे जाएंगे घर!

BBL: इस नियम को क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों को लीग में लंबे समय तक खेलने के लिए बनाया गया है. ताकि विस्फोटक बल्लेबाज फील्डिंग करते समय चोटिल ना हों और लीग में ज्यादा समय तक बने रहें.

BBL New Rule: ऑस्ट्रेलिया में टी20 लीग बिग बैश (BBL) चल रहा है. जिसमे कई बड़े दिग्गज छक्कें और चौकों की बरसात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं BBL 2026-27 सीजन से एक अनोखा नियम लागू करने जा रहा है. इस नियम के तहत टीमों को एक ‘Designated hitter’ यानी सिर्फ बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी और ‘Designated Fielder’ यानी सिर्फ सिर्फ फील्डिंग करने वाला खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी. 

इस नियम को क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों को लीग में लंबे समय तक खेलने के लिए बनाया गया है. ताकि विस्फोटक बल्लेबाज फील्डिंग करते समय चोटिल ना हों और लीग में ज्यादा समय तक बने रहें. इस न‍ियम को बेसबॉल से लिया गया है. 

ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को होगा फायदा

BBL में इस नियम के बदलाव की वजह से दिग्गज बल्लेबाज क्रिस लिन मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी लीग में लंबे समय तक बने रह सकते हैं. खिलाड़ियों के उम्र के साथ उनके चोटिल होने का खतरा भी बढ़ता जाता है इसलिए यह नियम बल्लेबाजों के करियर को बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाएगा.

टेस्ट प्लेयर्स को अट्रैक्ट करने की कोशिश

BBL लीडर्स को उम्मीद है कि यह रूल ट्रैविस हेड जैसे थके हुए टेस्ट प्लेयर्स को लीग में खेलने के लिए बढ़ावा देगा. हेड ने हाल ही में एशेज सीरीज़ में शानदार परफॉर्म किया था, लेकिन वह मौजूदा BBL सीज़न में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

रिकी पोंटिंग ने नए रूल का सपोर्ट किया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लेजेंड रिकी पोंटिंग ने इस रूल को एक समझदारी भरा कदम बताया. उन्होंने कहा, “कुछ प्लेयर्स अपने करियर के उस स्टेज पर होते हैं जब वे फील्डिंग में ज़्यादा इम्पैक्ट नहीं डाल पाते. उन्हें चोट लगने का भी रिस्क रहता है. अगर यह रूल उन्हें खेलने में मदद करता है, तो यह शानदार है.”

डेसिग्नेटेड बैटर-फील्डर रूल क्या है?

डेसिग्नेटेड बैटर और डेसिग्नेटेड फील्डर दोनों को बॉलिंग करने की परमिशन नहीं होगी. हालांकि, डेसिग्नेटेड फील्डर विकेटकीपर बन सकता है. अगर कोई टीम इस रूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है, तो वह नॉर्मल प्लेइंग XI के साथ खेल सकती है.

यह टूर्नामेंट में एक नया ट्विस्ट लाएगा-ग्लेन मैक्सवेल

मेलबर्न स्टार्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस रूल के बारे में कहा, “यह टूर्नामेंट में एक नया ट्विस्ट लाएगा. यह देखना इंटरेस्टिंग होगा कि टीमें इसका इस्तेमाल कैसे करती हैं.” BBL कंसल्टेंट ट्रेंट वुडहिल ने कहा कि यह नियम टीमों की स्ट्रेटेजी में एक नई लेयर जोड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस नियम को दुनिया भर के खिलाड़ियों से पॉजिटिव फीडबैक मिला है और इससे अगले सीजन में BBL में और बड़े नाम जुड़ सकते हैं. फिलहाल, यह नियम विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में लागू नहीं किया जाएगा, लेकिन भविष्य में इस पर विचार किया जाएगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST