Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है. भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.
Pm Modi
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम में प्रदर्शनी का जायजा लिया. राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं. मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है. आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. यह 10 साल का सफर आप जैसे हज़ारों-लाखों सपनों का सफ़र है.यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफर है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है. भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.2014 में, भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज भारत में लगभग 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं. दुनिया भी इस सफलता की कहानी को हैरानी से देख रही है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस बदलाव में एक बड़ी भूमिका देश की बेटियों की रही है आज 45% से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कोई महिला डायरेक्टर या पार्टनर है. महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की फंडिंग के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “एक समय में जब मुश्किल नियम लंबे अनुमोदन साइकिल और इंस्पेक्टर राज का डर नवाचार में सबसे बड़ी रुकावटें थीं. इसीलिए हमने भरोसे और पारदर्शिता का माहौल बनाया. जन विश्वास एक्ट के तहत 180 से ज़्यादा प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया है. हमने आपका समय बचाया है ताकि आप नवाचार पर ध्यान दे सकें. आपका समय मुकदमेबाजी में बर्बाद नहीं होना चाहिए.”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, “एक दशक पहले प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष एक नई सोच रखी थी. हम सबको गर्व है कि आपके नेतृत्व में देश भर में बदलाव दिख रहा है 2016 में जब स्टार्टअप इंडिया लॉन्च हुआ तो मात्र 400 के करीब स्टार्टअप हुआ करते थे. आज इस मुहिम ने एक विशाल रूप ले लिया है और 2 लाख से अधिक स्टार्टअप है.अनुमान है कि इन स्टार्टअप के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से 21 लाख से अधिक नौकरियां अभी तक प्रदान कर दी गई है.”
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…