Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. शुक्रवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने वैभव को इस पुरस्कार से सम्मानित किया. क्रिकेट में वैभव के शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है.
Vaibhav Suryavanshi Honoured With National Children’s Award: बिहार के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आज राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है. 14 साल की उम्र में ही क्रिकेट में कदम रखने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. द्रौपदी मुर्मू ने वैभव को पुरस्कार देते हुए कहा, ये तो बस शुरुआत है, आपको बाकी बच्चे फॉलो करेंगे. वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. इस पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए वैभव बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे.
इसकी वजह से वह शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में हिस्सा नहीं ले पाए. वैभव सूर्यवंशी ने छोटी उम्र में क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. बुधवार को ही वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले राउंड वाले मैच में इतिहास रच दिया. वैभव ने बिहार की ओर से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी के साथ ही वह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.
वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. शुक्रवार को पुरस्कार समारोह में शामिल होने के कारण वैभव बिहार बनाम मणिपुर के मैच में हिस्सा नहीं ले पाए. रिपोर्ट्स की मानें, तो पुरस्कार समारोह के बाद वैभव सूर्यवंशी भारतीय U19 टीम के बाकी खिलाड़ियों से जुड़ेंगे और उनके साथ जिम्बाब्वे जाएंगे. भारत की अंडर-19 टीम आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है, जो 15 जनवरी से शुरू होगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी मैचों में खेलते नजर नहीं आएंगे. बुधवार को वैभव सूर्यवंशी ने बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मैच में हिस्सा लिया था.
इस मैच में वैभव ने सिर्फ 84 गेंदों पर 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी का 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया. अब वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले वह 20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने थे. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाने का कमाल किया था.
हाल में एसीसी अंडर-19 एशिया कप खेला गया. इस टूर्नामेंट के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. वैभव ने यूएई के खिलाफ पहले मैच में 171 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि इसके बाद वैभव उम्मीद के अनुसार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने आगे के मैचों में खराब प्रदर्शन किया, जो एशिया कप का खिताब न जीत पाने की अहम वजह बनी. एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे. इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 10 गेंदों पर 26 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उनके साथ ही कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी निराश किया. इसकी वजह से भारत फाइनल में पाकिस्तान से हार गया.
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…