<
Categories: मनोरंजन

Govinda Mysterious Girlfriend:  कौन है वह रहस्यमयी लड़की, जो बन गई गोविंदा की गर्लफ्रेंड; अब जाकर पत्नी सुनीता आहूजा ने किया सनसनीखेज खुलासा

Govinda Mysterious Girlfriend: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का कहना है कि  उनके पति का एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा है, जो एक्ट्रेस नहीं है. इस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा गोविंदा की पत्नी ने नहीं किया है.

Govinda Mysterious Girlfriend:  बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है. इसकी चर्चा एक साल से भी अधिक समय से सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया में हो रही है. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर जहां गोविंदा ने अब तक चुप्पी साधी हुई है तो पत्नी सुनीता लगातार इस विषय पर कमेंट करके इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रही हैं. इस बीच सुनीता आहूजा ने आखिरकार अब खुलकर कबूल किया है कि उनके पति गोविंदा का अफेयर गैर महिला से है. इसके साथ ही सुनीता ने यह भी वह एक्ट्रेस गोविंदा से नहीं बल्कि उनके पैसे से प्यार करती है. एक और खुलासा यह भी किया कि एक्टर और उनके पति गोविंदा उस महिला को डेट नहीं कर रहे हैं. 

सारे विवाद खत्म करें गोविंदा

सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा का अफेयर एक लड़की (sunita ahuja on govinda affair) के साथ कन्फर्म करने के साथ ही यह भी खुलासा किया है कि वह ‘उसे’ डेट नहीं कर रहे हैं. सुनीता ने यह भी कहा कि किसी भी आदमी को चौथी औरत रखने का अधिकार नहीं और गोविंदा को सारे विवाद खत्म करने चाहिए. उनके मुताबिक उनके घर में गोविंदा की मां, पत्नी और बेटी हैं, इनके अलावा चौधी औरत की एंट्री नहीं है. हैरत की बात यह है कि वर्ष 2025 में हर एक-दो महीने के अंतराल पर गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें आईं. जहां सुनीता बराबर बोलती रहीं तो गोविंदा ने चुप्पी साध ली.

क्या है मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर

वर्ष 2025 की शुरुआत से ही मराठी एक्ट्रेस संग गोविंदा के अफेयर की खबरें सामने आईं. मीडिया में इस तरह की खबरें भी तैरने लगीं कि गोविंदा और सुनीता तलाक ले सकते हैं. एक खबर यह भी आई थी कि कोर्ट में सुनीता अपने पति से तलाक को लेकर केस तक दायर कर चुकी हैं. कुछ समय बाद गोविंदा और सुनीता ने तलाक की खबरों को खारिज किया. यह भी कहा गया है कि किसी महिला से गोविंदा का अफेयर सिर्फ अफवाह है. इसमें रोचक बात यह है कि खुद पत्नी सुनीता ने अब गोविंदा के अफेयर की खबरों को कन्फर्म किया है. गोविंदा की मानें तो यह लड़की उनके पति गोविंदा के पीछे पड़ी है. सुनीता ने यह भी खुलासा किया है कि गोविंदा के साथ जबरन जुड़ने वाली यह लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं है और यह केवल गोविंदा के पैसों के पीछे पड़ी हैं.

यूट्यूब चैनल पर किया था अफेयर कंफर्म

सुनीता ने कबूल किया है कि वर्ष 2025 में अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया था. इसमें उन्होंने वीडियो बनाए और उन्हें पोस्ट किया. सुनीता का खुद का मानना है कि यूट्यूब पर उन्हें सफलता मिली. एक्ट्रेस की बीवी सुनीता का कहना है कि लोग उन्हें बहुत प्यार कर रहे हैं. सुनीता ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि नफरत करने वाले भी उन्हें प्यार करते हैं. सुनीता का कहना है कि वह भी सबसे प्यार करती है, लेकिन जो लोग नफरत करते हैं उनका क्या?

यह भी पढ़ें: FAQ- Salman Khan: सलमान खान किससे करना चाहते थे शादी? छप गए थे शादी के कार्ड; क्यों मारा था डायरेक्टर को थप्पड़; जानें हर सवाल के जवाब

2026 से पहले विवादों का अंत चाहती हैं सुनाती

सुनीता का कहना है कि उनके पति गोविंदा वर्ष 2026 में सभी विवादों को खत्म कर दें. वह 2026 में एक खुशहाल परिवार चाहती हूं. सुनीता ने उम्मीद जताई है कि गोविंदा अब गैर महिला से संबंध खत्म कर लेंगे. उन्होंने कहा कि गोविंदा की  मां, उनकी पत्नी और उनकी बेटी है. ऐसे में उन्होंने गोविंदा का बिना नाम लिए कहा कि उन्हें अपने जीवन में चौथी महिला रखने का अधिकार नहीं है. यह बात दुनिया के हर पुरुष पर लागू होती है, गोविंदा पर भी.

कौन हैं गोविंदा की अफवाह वाली गर्लफ्रेंड?

गौरतलब है कि रेडिट पर कुछ महीने पहले एक पोस्ट में जब गोविंदा और सुनीता के डिवोर्स का दावा किया गया था. यह अलग बात है कि इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. इसी पोस्ट पर नेटिजन्स ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की. गोविंदा का किसके साथ अफेयर है इसे लेकर यूजर ने लिखा- ‘शायद प्राजक्ता माली या गिरीजा जोशी.’ इसी पर एक यूजर ने रिप्लाई किया- ‘मुझे नहीं लगता प्राजक्ता माली हो सकती है, उनका किसी नेता के साथ अफेयर था.

यह भी पढ़ें: Salman Khan क्या पाकिस्तान में हैं आतंकवादी घोषित? क्यों लिया गया यह फैसला? बर्थडे पर जानिये आखिर क्या है पूरी सच्चाई

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST