Brian Lara IPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए. BCCI ने साल 2008 में पहला कॉन्ट्रैक्ट ब्रायन लारा को ही भेजा था, लेकिन उनकी एक जिद ने सारा खेल बिगाड़ दिया. जानें इसके पीछे की पूरी स्टोरी...
ब्रायन लारा ने क्यों ठुकराया था IPL कॉन्ट्रैक्ट? (PC- Getty Images)
Brian Lara IPL Contract: क्रिकेट जगत में जब भी महान बल्लेबाजों की चर्चा की जाती है, तो वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन चार्ल्स लारा का नाम जरूर आता है. ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 400 की पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी है. इतना ही नहीं, ब्रायन लारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाबाद 501 रनों की ऐतिहासिक पारी भी खेल चुके हैं. ब्रायन लारा दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार थे, लेकिन एक गलती की वजह से वह कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए. ब्रायन लारा की एक जिद ने उनके आईपीएल करियर को शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया. दरअसल, यह बात साल 2008 की है, जब IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी. उस समय ब्रायन लारा की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा थी. ऐसे में IPL का पहला कॉन्ट्रैक्ट ब्रायन लारा को भेजा गया था, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज ने उसे रिजेक्ट कर दिया. जानें इसके पीछे की पूरी कहानी…
BCCI आईपीएल में दुनिया के सबसे बड़े सितारों का लाना चाहता था. इसके लिए ब्रायन लारा को पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट भेजा गया. उस समय आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए 4 लाख डॉलर की लिमिट रखी थी. वहीं, ब्रायन लारा आईपीएल खेलने के लिए ज्यादा पैसे चाहते थे. उन्होंने 1 मिलियन डॉलर की मांग रखी थी, जो उस समय के स्टार खिलाड़ियों से ढाई गुना ज्यादा था. उस समय ब्रायन लारा इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले चुके थे. ऐसे में बोर्ड ने उन पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही नहीं समझा. इसका नतीजा यह रहा है कि ब्रायन लारा IPL के पहले सीजन में नहीं खेल पाए.
साल 2008 में आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट रिजेक्ट करने के बाद तीन साल बाद ब्रायन लारा ने आईपीएल खेलने का फैसला लिया. ब्रायन लारा ने साल 2011 के मेगा ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर कराया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. आईपीएल की सभी टीमें भविष्य को देखते हुए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर रही थीं. ब्रायन लारा ने 4 लाख डॉलर के बेस प्राइस पर रजिस्टर कराया था, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई. इसकी वजह थी कि ब्रायन लारा की उम्र 40 साल से ज्यादा हो गई थी. इसके अलावा ब्रायन लारा लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे. ऐसे में उनका आईपीएल में खेलने का सपना हमेशा के लिए खत्म हो गया.
Ram Navami Bhog 2026: राम नवमी 2026 के अवसर पर भगवान राम को कौन-कौन से…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा…
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, रणवीर…
RCB-RR Sale: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने से बीसीसीआई को बड़ा फायदा…
MP Gold-Silver Prices today: आज मध्य प्रदेश में चांदी की कीमत 250,100 रुपए प्रति किलोग्राम…
हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. मैजेंटा लाइन…