<
Categories: खेल

Brock Lesnar Love Story: शादी शुदा महिला से प्यार, पिछले दरवाजे से घर में घुसकर…, फिल्म की कहानी से कम नहीं ब्रॉक लेसनर की लव स्टोरी

Brock Lesnar Love Story:ब्रॉक लेसनर अपने प्यार को आसानी से जाने देने वालों में से नहीं थे. उन्होंने सगाई की अंगूठी खरीदी, फ़्लोरिडा के लिए फ़्लाइट ली और सीधे सेबल के घर गए. लेकिन दिक्कत यह थी कि सेबल उस समय घर पर नहीं थीं. इसलिए ब्रॉक पिछले दरवाजे से चुपके से अंदर आए और घंटों तक उनका इंतज़ार किया. समय बीतता गया और आख़िरकार, उन्होंने सेबल को फ़ोन किया.

Brock Lesnar Love Story: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) की दुनिया में ब्रॉक लेसनर सिर्फ एक रेसलर नहीं बल्कि एक जमाने की पहचान हैं. एक “बीस्ट” जिसने रिंग में हर लेजेंड को हराया लेकिन सेबल के लिए अपना दिल हार बैठा. यह कहानी है लेसनर के अपने से 10 साल बड़ी शादीशुदा औरत से प्यार करने की जिससे झगड़े हुए, रिश्ते टूटे, और फिर वह प्यार एक परिवार में बदल गया. आज लेसनर 48 साल के हैं. जब लेंस ने रिंग में अपने जूते उतारें  तो ऐसा लग रहा था कि एक यूग का अंत हो रहा है.यह सिर्फ एक रेसलर की विदाई नहीं है बल्कि एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसने रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह इतिहास रच दिया.

रेसलिंग में इशारे अक्सर शब्दों से ज़्यादा असरदार होते हैं और लेसनर ने ठीक वैसा ही किया. ओबा फेमी से हारने के बाद रिंग में अपना गियर छोड़ना मॉडर्न रेसलिंग इतिहास के सबसे दमदार दौर में से एक के खत्म होने का इशारा था. लेसनर ने रिंग में इतिहास रचा लेकिन उसके बाहर उनकी और सेबल की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं थी. कॉन्ट्रोवर्सी से शुरू हुआ रिश्ता अब 20 साल की शादी में बदल गया है. अब जब उनका रेसलिंग करियर खत्म होता दिख रहा है, तो शायद लेसनर अपने परिवार और पर्सनल लाइफ पर ज़्यादा ध्यान देंगे.

पहली मुलाकात

चलिए 1990 के दशक की बात करते हैं. तब सेबल WWE की दुनिया में एक जानी-मानी नाम थीं जिन्होंने रिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उस समय ब्रॉक लेसनर भी उभर रहे थे. सेबल जहां एटीट्यूड एरा की सबसे पॉपुलर फीमेल सुपरस्टार बनीं वहीं रूथलेस एग्रेशन एरा आते ही ब्रॉक लेसनर WWE पर छा गए. लेकिन उनकी असली कहानी रिंग के बाहर शुरू होती है, जिसमें दोस्ती, झगड़े, दूरी और फिर शादी शामिल है.

दो बार शादी

सेबल जिनका असली नाम रेना मार्लेट है ने 1996 में WWE में डेब्यू किया था. वह रेसलमेनिया 12 में ट्रिपल एच के साथ दिखी थीं. उसी रात उनके दूसरे पति मार्क मेरो ने भी डेब्यू किया. उनकी शादी को तीन साल हो गए थे. इससे पहले उनकी शादी 1987 में वेन रिचर्डसन से हुई थी जिनका 1991 में निधन हो गया था. उनके साथ उनकी एक बेटी मारिया भी है.

WWE से मिला धोखा

सेबल के तौर पर उन्होंने एटीट्यूड एरा के दौरान WWE में बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की. ​​उस एरा में महिलाओं को अक्सर ग्लैमरस और अट्रैक्टिव दिखाया जाता था और सेबल उस एरा की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक बन गईं. शुरुआत में,उन्हें मार्क मेरो के साथ जोड़ा गया था लेकिन जैसे-जैसे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी उन्हें एक अलग पहचान दी गई. इस दौरान सेबल विमेंस चैंपियन बनीं और एक एडल्ट मैगज़ीन के कवर पर भी दिखीं. लेकिन 1999 में बैकस्टेज विवादों और माहौल से परेशान होकर उन्होंने WWE छोड़ दिया और कंपनी के खिलाफ $110 मिलियन का सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस किया.

लेसनर के कहने पर छोड़ा WWE

कुछ साल बाद 2003 में वह स्मैकडाउन में वापस आ गईं जहां उस समय ब्रॉक लेसनर का दबदबा था. हालांकि उस समय सेबल की शादी मार्क मेरो से हुई थी लेकिन वह ब्रॉक लेसनर के करीब आ गईं और उनका अफेयर शुरू हो गया. इस रिश्ते की वजह से सेबल और मेरो की 10 साल की शादी खत्म हो गई और सेबल ब्रॉक के साथ रिलेशनशिप में आ गईं. 2004 में रेसलमेनिया 20 के बाद ब्रॉक लेसनर ने WWE छोड़ दिया जबकि सेबल कुछ और महीनों तक रहीं. बाद में ब्रॉक के कहने पर उन्होंने भी WWE छोड़ दिया. ब्रॉक लेसनर ने अपनी किताब, “डेथ क्लच” में इस बारे में लिखा “जब रेना टूर पर बाहर होती थी तो मुझे बहुत बुरा लगता था. इस बिजनेस में बहुत सारी प्रॉब्लम हैं और मुझे डर था कि कोई बेवकूफ उसके साथ कुछ कर या कह न दे.” हालांकि, इस रिश्ते में भी मुश्किलें आईं और एक समय पर दोनों अलग हो गए. सेबल फ्लोरिडा चली गईं और ब्रॉक से दूरी बना ली.

फ़िल्मी स्टाइल में प्रपोज़ल

ब्रॉक लेसनर अपने प्यार को आसानी से जाने देने वालों में से नहीं थे. उन्होंने सगाई की अंगूठी खरीदी, फ़्लोरिडा के लिए फ़्लाइट ली और सीधे सेबल के घर गए. लेकिन दिक्कत यह थी कि सेबल उस समय घर पर नहीं थीं. इसलिए ब्रॉक पिछले दरवाजे से चुपके से अंदर आए और घंटों तक उनका इंतज़ार किया. समय बीतता गया और आख़िरकार, उन्होंने सेबल को फ़ोन किया. उस पल को याद करते हुए लेसनर ने लिखा, “उसने फ़ोन उठाया और मैंने कहा, ‘हाय, कैसे हो?’ रेना गुस्से में थी ‘ब्रॉक, तुम मुझे कहां से फ़ोन कर रहे हो?  मैं सब कुछ दांव पर लगा चुका था,’ तो मैंने कहा, ‘क्या तुम नंबर नहीं पहचानती?’ उसे यकीन नहीं हुआ. ‘तुम मेरे घर पर नहीं हो, है ना?’ मैंने कहा, ‘मैं यहीं हूं और जब तक तुम घर नहीं आ जाती मैं यहीं रहूंगा क्योंकि मैं तुम्हारा इंतज़ार कर रहा हूं!'”

यह प्लान जितना क्रेज़ी था, उतना ही असरदार भी था. दोनों फिर से करीब आ गए और एक हफ़्ता साथ बिताया. जब ब्रॉक एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे, तो उन्होंने सेबल को प्रपोज़ किया और सेबल ने हां कह दिया. हालांकि उनकी सगाई कुछ समय के लिए टूट गई थी लेकिन वे फिर से मिले और आखिरकार 6 मई 2006 को शादी कर ली.

ब्रॉक और सेबल के दो बेटे

शादी के बा ब्रॉक और सेबल ने एक शांत फ़ैमिली लाइफ़ चुनी. उनके दो बेटे हैं, टर्क (2009) और ड्यूक (2010). ब्रॉक के पिछले रिश्ते से भी दो बच्चे हैं. ब्रॉक ने सिर्फ़ एक बार शादी की थी, लेकिन सेबल से पहले उनकी सगाई निकोल मैकक्लेन से हुई थी. मैकक्लेन और ब्रॉक के दो बच्चे हैं. सेबल ने WWE और पब्लिक लाइफ़ से काफ़ी दूरी बना ली है, जबकि ब्रॉक भी अपनी पर्सनल लाइफ़ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं.

लाइमलाइट से दूर, लेकिन मज़बूत रिश्ता

हाल के सालों में, दोनों को पब्लिक में बहुत कम साथ देखा गया है. हालांकि उन्हें 2024 में एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था जिसने फ़ैन्स को चौंका दिया था. आज, शादी के लगभग 20 साल बाद भी, उनका रिश्ता मज़बूत बना हुआ है. WWE की चमक-दमक से दूर, वे एक सादा और निजी जीवन जीते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND VS SL: सेमीफाइनल में भारत की बड़ी जीत, 124 रनों से श्रीलंका को हराया; अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

IND VS SL:इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली.…

Last Updated: October 1, 2026 12:35:01 IST

UP Double Murder: शाहजहांपुर में डबल मर्डर से सनसनी, हनुमान मंदिर में दो साधुओं की हत्या, तख्त से बंधे मिले शव

UP Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:16:30 IST

IND vs SL: दो बिहारी पूरे श्रीलंका पर भारी! वैभव और ईशान ने मचाया गदर; अय्यर को छोड़ कोई और नहीं छू सका दहाई का आंकड़ा

IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जब…

Last Updated: October 1, 2026 12:14:08 IST

World Cup 2027 Schedule: आज कितने बजे होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान? जानें कहां देखें लाइव

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…

Last Updated: October 1, 2026 12:02:01 IST

कार में शव और कमरे में सुसाइड नोट…, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डॉक्टर की दर्दनाक मौत

Eastern Peripheral Expressway Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 1, 2026 11:58:35 IST

WhatsApp Parental Controls: अब माता-पिता रख सकेंगे बच्चों के व्हाट्सएप पर नजर, लेकिन नहीं पढ़ पाएंगे पर्सनल चैट!

व्हाट्सएप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! व्हाट्सएप ला रहा…

Last Updated: October 1, 2026 11:44:59 IST