<
Categories: खेल

ब्रॉक लेसनर छोड़ना चाहते थे WWE रिंग, अंडरटेकर ने दी ऐसी सलाह कि बन गया करियर; जानें पूरी स्टोरी

Undertaker Advice To Brock Lesnar: ब्रॉक लेसनर ने एक समय पर WWE छोड़ने का फैसला लिया था, लेकिन उन्होंने अंडरटेकर के सुझाव के बाद अपना फैसला बदल लिया. जानें अंडरटेकर ने क्या सलाह दी थी...

Undertaker Advice To Brock Lesnar: अक्सर जब भी हम रेसलर की बात करते हैं, तो लगता है रिंग में खेलने वाले खिलाड़ी एक-दूसरे के दुश्मन होंगे. हालांकि ऐसा नहीं है. कई खिलाड़ी रिंग में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के बावजूद रियल लाइफ में अच्छे दोस्त भी हैं. इनमें से एक खास जोड़ा ब्रॉक लेसनर और अंडरटेकर की है. ये दोनों ही खिलाड़ी रिंग में अपने निडर व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. WWE के सभी फैंस का मालूम होगा कि ब्रॉक लेसनर और अंडरटेकर के बीच राइवलरी चल रही है. ब्रॉक लेसनर ने रेसलमेनिया (WrestleMania) में अंडरटेकर को हराकर रिकॉर्ड बनाया था. इससे पहले अंडरटेकर ने लगातार 21 जीत अपने नाम की थी. फिर उन्हें ब्रॉक लेसनर ने हार का सामना करना पड़ा था.

हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब ब्रॉक लेसनर WWE छोड़ना चाहते थे. लेसनर इस परेशानी को लेकर अंडरटेकर के पास गए थे, जिसके बाद अंडरटेकर ने उन्हें दिल छू लेने वाली सलाह दी. इससे ब्रॉक लेसनर ने WWE छोड़ने का फैसला ड्रॉप कर दिया और अपना शानदार करियर बनाया. जानें क्या है पूरी कहानी…

अंडरटेकर ने दिया खास सुझाव

अंडरटेकर ने ‘True Geordie Podcast’ पर बात करते हुए कहा था, ‘एक बार ब्रॉक लेसनर परेशान होकर मेरे पास आए थे. वह WWE को छोड़ने की बात कर रहे थे.’ अंडरटेकर ने बताया कि लेसनर फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते थे. अंडरटेकर ने आगे कहा, ‘मैंने ब्रॉक से कहा सभी को अपने सपनों का पीछा करना चाहिए. अगर आप अपने सपनों को पूरा नहीं करोगे, तो आपको आगे चलकर पछतावा होगा. मुझे नहीं पता कि मेरी सलाह ब्रॉक को कितनी पसंद आई थी. लेकिन इसके बाद वो WWE में ही बने रहे.’
ब्रॉक लेसनर ने साल 2004 में ही रेसलिंग छोड़कर NFL (नेशनल फुटबॉल लीग) में जाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि अंडरटेकर की सलाह के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और कई सालों बाद WWE रिंग में वापसी की. अंडरटेकर चाहते थे कि लेसनर ऐसा कोई फैसला न लें, जिसका उन्हें बाद में पछतावा हो.

ब्रॉक लेसनर ने किया शानदार कमबैक

ब्रॉक लेसनर ने कई सालों के बाद साल 2012 में फिर से WWE  में वापसी की. उसके बाद से लेकर अभी तक वह WWE में बने हुए हैं. ब्रॉक लेसनर एक ऐसे रेसलर हैं, जिन्होंने सबसे पहले रेसलमेनिया में अंडरटेकर को हराया है. इससे पहले किसी दूसरे खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा नहीं किया था. उन्होंने UFC में अपना सफल करियर बनाया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST

UP Crime: किचन से आ रही थी अजीब आवाज, भाई ने जाकर देखा तो उड़े होश, प्रेमी के साथ बिना कपड़ों के थी बहन, फिर क्या हुआ?

UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…

Last Updated: April 10, 2026 23:21:08 IST

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST