<
Categories: मनोरंजन

एक डायलॉग ने बर्बाद किया करियर, जब श्रीदेवी का पति बनना इस एक्टर को पड़ा भारी

एक गलत डायलॉग की वजह से मशहूर मॉडल दीपक मल्होत्रा का फिल्मी करियर शुरू होते ही खत्म हो गया. दुखी होकर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया और अब विदेश में एक सफल बिजनेसमैन है.

The Untold Story :बॉलीवुड की दुनिया दूर से बहुत ही खूबसूरत लगती है, लेकिन यहां किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता है. ऐसा ही कुछ हुआ 90 के दशक के मशहूर मॉडल दीपक मल्होत्रा के साथ. यह बात है साल 1991 कि जब बड़े फिल्म मेकर यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘लम्हे’ में काम दिया था, तो सबको लगा कि दीपक रातों-रात बड़े स्टार बन जाएंगे. पर हकीकत में उस फिल्म के सिर्फ एक सीन ने उनका पूरा करियर बर्बाद कर दिया था. 

दीपक मल्होत्रा उस समय के बहुत बड़े मॉडल थे. उनके हैंडसम लुक्स को देखकर यश चोपड़ा बहुत प्रभावित हुए थे. उन्होंने अपनी फिल्म ‘लम्हे’ में दीपक को सुपरस्टार श्रीदेवी के पति (सिद्धार्थ) का रोल दिया था .यह दीपक के लिए बहुत बड़ी बात थी क्योंकि फिल्म में अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर काम कर रहे थे और गाने भी सुपरहिट थे. दीपक को लगा कि अब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी.
फिल्म में एक सीन था जहां दीपक को श्रीदेवी के किरदार (पल्लवी) को पुकारना था. उन्हें जोर से चिल्लाना था ‘पल्लवी’. लेकिन दीपक ने इसे जिस तरह से बोला, वह दर्शकों को बहुत अजीब लगा और उनकी आवाज़ और बोलने का स्टाइल लोगों को इतना नकली लगा कि सिनेमा हॉल में लोग हंसने लगे. उस दौर में लोग हीरोज की भारी और दमदार आवाज़ पसंद करते थे, और दीपक की आवाज़ उस सीन में बहुत कमज़ोर सुनाई दी थी.

बस उसी एक शब्द ‘पल्लवी’. की वजह से दीपक का मज़ाक उड़ने लगा. फिल्म तो हिट हो गई, लेकिन किसी ने दीपक की तारीफ नहीं की. फिल्म के आलोचकों ने उनकी एक्टिंग की बहुत बुराई की. नतीजा यह हुआ कि जो प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे, उन्होंने पीछे हटने का फैसला कर लिया. देखते ही देखते दीपक के पास से सारे काम छिन गए. इस नाकामी और मज़ाक से दीपक बहुत दुखी हुए थे. उन्हें लगा कि अब बॉलीवुड में उनके लिए कोई जगह नहीं बची है. उन्होंने हिम्मत हारी और हमेशा के लिए भारत छोड़कर न्यूयॉर्क (अमेरिका) चले गए. वहां उन्होंने अपनी पुरानी पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदलकर ‘डिनो’ तक रख लिया था.

एक्टिंग छोड़ने के बाद दीपक ने विदेश में बिजनेस शुरू किया और आज वो एक सफल बिजनेसमैन है और अपनी जिंदगी में खुश है. लेकिन बॉलीवुड के इतिहास में उन्हें आज भी उस एक्टर के रूप में याद किया जाता है, जिसका चमकता हुआ करियर सिर्फ एक गलत डायलॉग की वजह से खत्म हो गया था.

Mansi Sharma

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST