<

टूटने वाला है क्रिकेट के भगवान का महारिकॉर्ड! 35 साल के इस बल्लेबाज के आकड़े दे रहे बड़ा संकेत

Joe Root: स्ट क्रिकेट में सचिन के आगे कोई भी नहीं हैं वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हालांकि अब लग रहा है कि इंग्लैंड का ये बल्लेबाज सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.

Joe Root: 30 दिसबंर को इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इंग्लैंड के बल्लेबाज अब 35 साल के हो गए हैं. इस बल्लेबाज ने 35 साल में क्रिकेट के सबसे लम्बे फॉर्मेट में ऐसा कारनामा किया है. जिसकी वजह से अब उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से होने लगी है.

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होने 15921 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सचिन के आगे कोई भी नहीं हैं वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हालांकि लग रहा है कि इंग्लैंड का ये बल्लेबाज सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.  क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है. यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. लेकिन अगर जो रूट के आकड़े देखें तो लगता है कि ये बल्लेबाजी सचिन से ज्यादा पीछे नहीं हैं.

अगर उम्र के हिसाब से दोनों खिलाड़ियों के प्रर्दशन की तुलना करें तो 35 साल के उम्र में सचिन तेंदुलकर का प्रर्दशन जो रूट की तुलना में कम नजर आती है.

सचिन से आगे हैं रूट

35 साल की उम्र तक सचिन ने कुल 147 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमे उन्होने कुल 11,782 रन बनाए थे. सचिन ने ये रन 55.31 की औसत से बनाए थे.  इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने कुल 39 शतक और 49 अर्धशतक बनाए थे. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज रूट की बात करें तो रूट ने 35 साल की उम्र में यानी अब तक 162 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होने 50.83 की औसत के साथ 13777 रन बनाए हैं.वहीं शतकों की बात करें तो अभी तक इंग्लैंड के बल्लेबाज ने कुल 40 शतक और 66 अर्धशतक लगाए हैं. आकड़ो में साफ दिख रहा है कि रूट ने 35 की उम्र में सचिन तेंदुलकर से हर चीज में आगे हैं. उन्होने इस उम्र तक सचिन से ज्यादा मैच खेले हैं . वहीं उनसे रनों, शतकों और अर्धशतकों के मामले में भी आगे हैं.

इस मामले में सचिन से पीछे हैं रूट

 हालाकिं रूट एक मामले में सचिन से पीछे हैं वो है औसत इंग्लैंड के बल्लेबाज की औसत सचिन के औसत से कम हैं. 35 साल की उम्र तक सचिन का औसत जहां  55.31 का था. वहीं रूट का औसत अभी 50.83 है.

सचिन तेंदुलकर के कुल रनों से 2144 रन पीछे

लगातार शानदार फॉर्म में बैटिंग करने वाले और सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने वाले जो रूट, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के काफी करीब दिख रहे हैं. रूट अभी सचिन तेंदुलकर के कुल रनों से 2144 रन पीछे हैं. सचिन ने अपने करियर में कुल 51 टेस्ट सेंचुरी बनाई थीं, जबकि रूट के नाम अभी 40 सेंचुरी हैं. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि अगर रूट 40 साल की उम्र तक यानी 40 साल की उम्र तक टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे, तो उनका रिकॉर्ड टूट सकता है. जो रूट सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन साल 2025 रूट के लिए काफी सफल रहा है. वह इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, और टेस्ट रन बनाने में भी इस साल शुभमन गिल और केएल राहुल के बाद तीसरे नंबर पर हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

SRH vs RCB: प्लेइंग XI में नहीं मिला था मौका, इंपैक्ट प्लेयर बनकर मैदान पर आया, फिर बेंगलुरु को जिताया

SRH vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के…

Last Updated: March 28, 2026 23:22:13 IST

‘क्या तुम्हें शर्म नहीं आती, आंतकी’,  क्लास में प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, वीडियो वायरल

PES University Controversy: बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: March 28, 2026 22:37:06 IST

दहेज और पारिवारिक मामलों में नई गाइडलाइन, नहीं दर्ज होगी FIR? यूपी पुलिस को DGP ने दिया बड़ा आदेश

डीजीपी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया है कि कुछ मामलों में…

Last Updated: March 28, 2026 21:48:48 IST

सार्वजनिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

सूरत (गुजरात), मार्च 28: गुजरात राज्य संस्कृत बोर्ड, शिक्षा विभाग, गुजरात सरकार, गांधीनगर के मार्गदर्शन…

Last Updated: March 28, 2026 21:15:34 IST

नेट बॉलर से IPL डेब्यू का सफर… कौन हैं यूपी के अभिनंदन सिंह? विराट कोहली को 2 बार कर चुके आउट

Who Is Abhinandan Singh: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही आरसीबी की ओर से…

Last Updated: March 28, 2026 20:26:29 IST

सूरत की भाविका माहेश्वरी ने एशिया में लहराया भारत का परचम, रामायण और भारतीय दर्शन से जीता दिल

जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में दिए प्रभावशाली व्याख्यान, भारतीय संस्कृति, आधुनिक जीवन मूल्यों और…

Last Updated: March 28, 2026 20:22:40 IST