<

Google CEO Salary: सुंदर पिचाई का नया पैकेज, 3 साल में मिलेंगे 6300 करोड़ रुपये, जानें सैलरी की पूरी कैलकुलेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिचाई अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारियों में से एक बन चुके हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं सुंदर पिचाई की सैलरी के बारे में सबकुछ.

Google CEO Salary: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने सीईओ सुंदर पिचाई को भारी-भरकम सैलरी पैकेज दिया है. पिचाई को एक अच्छा खासा ऑफर दिए जाने की बात तय हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी द्वारा उन्हें उन्‍हें आने वाले 3 साल के ल‍िए 692 म‍िल‍ियन डॉलर का पैकेज ऑफर क‍िया गया है. साल 2015 से गूगल की कमान संभालने वाले सुंदर पिचाई अब देश-दुनिया के अमीर लोगों में शुमार हो चुके हैं. टेक जगत में यह एक अच्छा खासा पैकेज माना जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिचाई अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारियों में से एक बन चुके हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं सुंदर पिचाई की सैलरी के बारे में सबकुछ. 

3 सालों में 6300 करोड़ होगी सैलरी

मिली जानकारी के मुताबिक सुंदर पिचाई को 3 साल के लिए 692 म‍िल‍ियन डॉलर का पे पैकेज ऑफर करने की बात कही जा रही है. इंडियन करंसी के हिसाब से यह करीब 6300 करोड़ रुपये होते हैं. हालांकि, यह सैलरी उन्हें टार्गेट्स पूरे करने के बाद मिलेगी. पिचाई के सैलरी ब्रेकअप की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पे पैकेज का बड़ा हिस्‍सा, जोकि 126 मिलियन डॉलर परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (PSUs) से आता है, जिसे दो किस्तों में बांटा गया है. माना जा रहा है कि ये स्टॉक्स अल्फाबेट के शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न और S&P 100 इंडेक्स पर डिपेंड करते हैं. 

टारगेट पूरा करने पर मिलेगी सैलरी

माना जा रहा है कि पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा शेयरों के रूप में मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिचाई अगर अपने टार्गेट्स को पूरा करते हैं तो उनकी कुल रकम 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. अगर बेंचमार्क पूरे नहीं हुए तो यह रकम शून्य पर भी पहुंच सकती है. जानकारी के मुताबिक पिचाई के फ‍िक्‍स्‍ड स्‍टॉक और वेतन में हर महीने मिलने वाले 84 मिलियन डॉलर के रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक्स शामिल हैं. वहीं, उनकी पत्नी के पास भी गूगल के 16.7 लाख गूगल शेयर हैं, जिनकी कीमत 498 मिलियन डॉलर के आसपास है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST