'टटीरी' विवाद: हरियाणा पुलिस के कड़े एक्शन और लुकआउट नोटिस के बाद रैपर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी! हाथ जोड़कर वीडियो में मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला...
बादशाह ने मांगी माफी
सिंगर-रैपर बादशाह अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में हैं. हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है और लुकआउट नोटिस जारी किया है. विवाद बढ़ने पर सिंगर ने अब सामने आकर एक वीडियो जारी कर पूरी घटना के लिए माफी मांगी है.
इस मामले पर एक वीडियो जारी करते हुए बादशाह ने कहा, ‘टटीरी के लिरिक्स की वजह से जो मैसेज गया है ख़ासकर कई लोगों को और हरियाणा के लोगों को उनके सेंटीमेंट को ठेस पहुँची है, रैपर बादशाह ने कहा कि मैं ख़ुद हरियाणा से हूँ, उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही प्राउड हरियाणवी हूँ. मेरा कोई ऐसा इरादा उद्देश्य नहीं था मैं किसी बच्चे महिला के बारे में ऐसी बेहुदी बात करूँ. यह लिरिक्स किसी बच्चे या फिर औरत के लिए नहीं था, ना मैं कभी ऐसा करूँगा, अगर किसी को भी उस लिरिक्स से ठेस पहुँची है तो मैं माफ़ी माँगता हूँ. मैं उम्मीद करता हूँ कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझ कर, मुझे माफ़ करोगे.’
इससे पहले, पंचकूला पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की थी और बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिससे उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके. इसके अलावा, पंचकूला पुलिस ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित वीडियो हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं. इस संबंध में साइबर पुलिस स्टेशन, सेक्टर 20, पंचकूला में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी नाबालिग लड़कियां अपने स्कूल बैग फेंककर पढ़ाई छोड़कर भाग रही हैं. ‘बादशाला’ (एक स्कूल) जैसे शब्दों का इस्तेमाल स्कूल और पढ़ाई के माहौल को गलत तरीके से दिखाता है. इसके अलावा, गाने में महिलाओं और लड़कियों के लिए आपत्तिजनक और अभद्र शब्द भी हैं.
जांच में पता चला है कि बादशाह के नए गाने के वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज़ बस दिखाई गई है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या संबंधित डिपार्टमेंट से परमिशन ली गई थी। अगर गाने में बस का बिना परमिशन इस्तेमाल पाया गया, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सेक्शन 120-B के तहत कार्रवाई की जाएगी. गाने के वीडियो में एक सरकारी स्कूल भी दिखाया गया है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि वहां शूटिंग के लिए किसी अधिकारी से परमिशन ली गई थी या नहीं। अगर गाने में सरकारी स्कूल का बिना परमिशन इस्तेमाल पाया गया, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…