Metro pillar collapse: मुंबई में मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन साईट का स्लैब का हिस्सा गिरा, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. ये बड़ा हादसा मुलुंड इलाके में जॉनसन गार्डन इलाके के पास हुआ है.
मुंबई मेट्रो पिलर गिरा
Metro pillar collapse: मुंबई में मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन साईट का स्लैब का हिस्सा गिरा, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. ये बड़ा हादसा मुलुंड इलाके में जॉनसन गार्डन इलाके के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से ऑटो रिक्शा में बैठे तीन से चार लोगों के जख्मी होने की खबर है.
कहा जा रहा है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास कई गाड़ियां खड़ी थीं, मेट्रो का पिलर उन्हीं गाड़ियों पर गिर गया. कुछ लोग जो ऑटो में सवार थे ऑटो पर पिलर गिरने से सभी घायल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थ्ल पर पहुंची और राहत और बचाव के काम में लग गई.
MMRDA के अनुसार, यह घटना आज दोपहर लगभग 12:15 बजे राजीव (मिलान) इलाके में मेट्रो लाइन कंस्ट्रक्शन के काम के पियर P196 के पास, मुलुंड फायर स्टेशन के पास हुई, जहां एक पैरापेट सेगमेंट का एक हिस्सा ऊंचाई से गिर गया और एक गुजरते हुए ऑटो रिक्शा से टकरा गया. हादसे में ऑटो में सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक निजी कार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई है.
घटना के बारे में जानकारी देते हुए, अधिकारियों ने यह भी कहा कि चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया. कई लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी मेडिकल मदद दी जा रही है. मेट्रो प्रोजेक्ट टीम साइट पर है और BMC और डिज़ास्टर मैनेजमेंट अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव का काम कर रही है और साइट को सुरक्षित कर रही है. जैसे ही घटना की खबर मिली संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), जिसमें पुलिस अधिकारी, मेट्रो स्टाफ, वार्ड अधिकारी और 108 एम्बुलेंस सर्विस शामिल थीं, को तुरंत बचाव और राहत के काम के लिए भेजा गया.
शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि ऑटो रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए. घायलों को मेडिकल मदद के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया. इस हादसे में एक शख्स की जान गई है. बचाव का काम जारी है और ज़्यादा जानकारी का इंतजार है.
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…