<

3 विकेट, 34 रन… जब सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी के दम पर टीम बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को दिलाया था पहला खिताब

GT vs RR Final: आईपीएल 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. इस जीत में हार्दिक पांड्या का अहम रोल रहा, जिन्होंने गेंद से 3 विकेट चटकाए. इसके बाद बल्ले से 34 रन का भी योगदान दिया. जानें कैसा रहा फाइनल का मैच...

GT vs RR Final 2022: हर साल आईपीएल में कई टीमें एक ट्रॉफी के लिए करीब 2 महीने तक एक-दूसरे से जंग करती हैं. अभी तक इस लीग के 18 सीजन खेले जा चुके हैं. ज्यादातर टीमों ने आईपीएल खिताब हासिल कर लिया है, लेकिन कुछ टीमें कई सालों की कोशिश के बावजूद अभी तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठा पाई हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही साल में आईपीएल का खिताब हासिल कर लिया था. इस टीम की जीत का सबसे ज्यादा क्रेडिट उस समय के कप्तान हार्दिक पांड्या को दिया गया. साल 2022 में गुजरात टाइटंस के डेब्यू सीजन में हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली और पहली बार में ही खिताब दिला दिया. हार्दिक पांड्या ने उस साल पूरे टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. खासकर फाइनल के मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने में बड़ा रोल निभाया. फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंद से 3 विकेट चटकाए और फिर बल्ले से भी कमाल किया.

फाइनल में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

IPL 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन बनाए. RR की ओर से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39(35) रन बनाए. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 22 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, शिमरॉन हेटमायर और जोस बटलर को आउट किया. ये तीनों खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की मजबूत बल्लेबाजी की रीढ़ थे. इसके चलते राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 130 रन ही बना पाई.

गेंद के बाद बल्ले से किया कमाल

गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल मुकाबले में 131 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी. गुजरात ने जल्द ही सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा का विकेट गंवा दिया. फिर चौथे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या खुद बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने 30 गेंदों पर 34 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. गुजरात ने 7 विकेट से फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की. इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन पर ही ट्रॉफी उठाई. फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस की कमान संभाली. इसके बाद साल 2024 में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापस शामिल हो गए. मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान बनाया. अब हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिखाई देंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

घर बिका, पिता गए जेल… फिर भी नहीं टूटा मुकुल चौधरी का हौसला, ऐसे बने IPL के नए सिक्सर किंग

Mukul Choudhary Inspiring Story: 21 साल के मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर…

Last Updated: April 11, 2026 11:03:05 IST

आज चांदी का भाव 11 अप्रैल 2026: चांदी के रेट में हलचल तेज! खुशियों की चमक या जेब पर भारी वार?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 11, 2026 10:59:24 IST

Box Office: ओपनिंग डे पर ही ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ को दे डाली टक्कर, फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन?

Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की…

Last Updated: April 11, 2026 10:55:22 IST

Rishikesh: तीसरी बार चटका ‘बजरंग सेतु’, उद्घाटन से पहले ही दरक गया पुल, जांच टीम का हुआ गठन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांचों में…

Last Updated: April 11, 2026 10:49:02 IST

IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? 15 साल के खिलाड़ी का नेटवर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़…

Last Updated: April 11, 2026 10:46:05 IST

Bhagalpur: घर में शादी है तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेना अनिवार्य, SDO को देना होगा आवेदन, घरेलू LPG के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Bhagalpur LPG Cylinder Crisis: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि…

Last Updated: April 11, 2026 11:01:11 IST