<
Categories: दिल्ली

क्या किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में था ओडिशा से गिरफ्तार युवक शेख रहमान?

Imam Alias Sheikh Rahman : दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान इमाम उर्फ शेख इमरान के रूप में हुई है. पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

Imam Alias Sheikh Rahman : देश की राजधानी दिल्ली हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है. खुफिया एजेंसियां, दिल्ली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियां इसके मद्देनजर लगातार एक्टिव भी रहती हैं. पिछले साल चांदनी चौक के पास आतंकी हमले में कई लोगों की जान चली गई थी. इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम (Delhi Police Special Team) ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक का नाम  इमाम उर्फ शेख इमरान है और वह ओडिशा का रहने वाला है. युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने भुवनेश्वर से दबोचा है. 

इसके बाद हिरासत में लिए गए युवक को भुवनेश्वर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिल गया. इसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है. फिलहाल जांच जारी है और एजेंसियां मामले के हर पहलू को खंगाल रही हैं.

विदेश कनेक्शन की जांच शुरू

खुफिया एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस ने भी हिरासत में लिए भुवनेश्वर के युवक  इमाम की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि एजेंसियां युवक की संदिग्ध गतिविधियों और विदेशी कनेक्शन की जांच में जुट गई हैं. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, युवक की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों और संभावित विदेशी संपर्कों को लेकर जांच की जा रही है. दरअसल, पिछले दिनों बिहार पुलिस ने अमन तिवारी के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे. 

आखिर क्यों हुआ शक

इमाम उर्फ शेख रहमान यूनिट-6 और कैपिटल थाना क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां पिछले कुछ समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. सूत्रों के मुताबिक, युवक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक और संवेदनशील सामग्री संदिग्ध लोगों से साझा कर रहा था. इसके साथ ही व्हाट्सऐप और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय कुछ समूहों से उसके संपर्क के संकेत भी मिले हैं. यहां कथित तौर पर भड़काऊ सामग्री का आदान-प्रदान किया जा रहा था. 

युवाओं से पूछताछ में हुए कई खुलासे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली में कुछ अन्य युवाओं से पूछताछ के दौरान डिजिटल डेटा में ओडिशा से जुड़े लिंक सामने आए. इसके बाद भुवनेश्वर (ओडिशा) में कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया गया. जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: delhi news

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST