<

चाहर ब्रदर्स ने की मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की मजेदार नकल, कैप्शन में लिखा, ‘अब से यही वार्म-अप होगा’, वीडियो वायरल

दीपक चाहर और राहुल चाहर भाइयों की जोड़ी एक वीडियो में तेजी से वायरल हो रही है. इस क्लिप में दोनों भाई मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के हालिया मैच में किये गए अजीबोगरीब वॉर्म अप की नकल कर रहे हैं.

Chahar Brothers Viral Video: दीपक चाहर और राहुल चाहर भाइयों की जोड़ी एक वीडियो में तेजी से वायरल हो रही है. इस क्लिप में दोनों भाई मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के हालिया मैच में किये गए अजीबोगरीब वॉर्म अप की नकल कर रहे हैं. 
यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है. इस वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट्स किये और पकिस्तान के इन क्रिकेटर्स की खूब चुटकी ली.

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की वार्म-अप ड्रिल का उड़ा मजाक

हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने एक अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले अजीबोगरीब वार्म-अप एक्सरसाइज की थी. वीडियो में दोनों पैर फैलाकर खड़े हुए, फिर एक आर्क जैसा आकार बनाते दिखे. इस क्लिप ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया और काफी वायरल हो गयी.  पाकिस्तानी फिजियो ने इसे खिलाडियों से करवाया था, लेकिन यह वार्म-अप मीम्स और रील्स का विषय बन गया. 

चाहर भाइयों की मजेदार नकल

दीपक चाहर ने राहुल चाहर और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर बाबर-रिजवान की ठीक वैसी ही नकल की. वीडियो में तीनों पैर फैलाकर साइडवेज खड़े होते हैं, हाथ ऊपर उठाते हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘चले तो कट ही जाएगा सफर’ गाना बज रहा है. दीपक ने कैप्शन लिखा, ‘अब से ये ही वार्म-अप होगा.’ वीडियो खत्म होते ही दीपक हंसते-हंसते चल देते हैं. यह रील देखते ही देखते वायरल हो गयी, और लोगों ने इस पर खूब कमेंट्स किये.
दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जबकि राहुल ने 1 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल. दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं.

इस मीम से जुड़े अन्य पॉपुलर वीडियो

बेंगलुरु एफसी के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और उनके साथियों ने भी इस मीम पर वीडियो बनाया था और ऑनलाइन प्रशंसकों को खूब हंसाया. 31 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड को फॉलो किया और एक वीडियो पोस्ट की थी. कुल मिलाकर पकिस्तान के खिलाड़ियों बाबर और रिजवान का यह वार्म-अप सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बना हुआ है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Rohit Sharma: ‘मैंने भी आपके अंडर ही…’ हार्दिक ने MI में रोहित के 15 साल पुरे होने पर जो कहा, जीत लिया सबका दिल!

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…

Last Updated: April 11, 2026 18:27:52 IST

जहां चोरी का बनाया प्लान, वहीं हुआ इलाज… रात भर झूले की तरह शटर में लटका रहा चोर

गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर…

Last Updated: April 11, 2026 18:22:19 IST

बाबर आजम ने PSL में काटा बवाल! ठोक डाले 4000 रन, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…

Last Updated: April 11, 2026 18:12:55 IST

प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का खतरा… अगर अधिक समय तक पहनेंगे टाइट जींस, जल्द बदलें फैशन, वरना…

Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…

Last Updated: April 11, 2026 18:09:41 IST

CSK vs DC Weather: चेन्नई के चेपॉक में आज होगी रनों की बारिश या ओस करेगी काम तमाम? टॉस जीतते ही तय हो जाएगा विजेता!

CSK vs DC Weather Forecast: चेन्नई में हार की हैट्रिक के बाद क्या वापसी कर…

Last Updated: April 11, 2026 18:01:11 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Tata harrier? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अक्सर लोग इस कार को लेने के लिए सोचते हैं. अगर आप एक सैलरी वाले…

Last Updated: April 11, 2026 17:55:44 IST