Holi 2026 Date: होली भारत का एक रंगीन और खुशियों भरा त्योहार है, जो भाईचारा, प्रेम और पुराने मतभेद भूलकर मिलन का संदेश देता है. हर साल की तरह इस साल भी लोग जानना चाहते हैं कि होली 2026 कब है और होलिका दहन की तारीख और शुभ समय क्या है.आइए जानते हैं पूजा और शुभ मुहूर्त का समय
जाने होली से लेकर होलिका दहन तक का समय
Holi 2026 Date: होली भारत के सबसे रंगीन और खुशियों भरे त्योहारों में से एक है. यह सिर्फ रंग खेलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाईचारे, प्रेम और पुराने मतभेद भूलकर एक दूसरे से मिलन का संदेश भी देता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे फगुआ, धुलेंडी या रंगवाली होली के नाम से भी जाना जाता है.
होली केवल रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्सवों से जुड़ा है. मथुरा-वृंदावन, काशी और उज्जैन में होली की रौनक अलग ही देखने को मिलती है. त्योहार के अवसर पर मालपुआ, गुजिया और ठंडाई जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं
रंगों का त्योहार होली इस साल 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़े और गीत-संगीत के साथ इस त्योहार का जश्न मनातें हैं.
होलिका दहन होली से एक दिन पहले किया जाता है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है.
इन तिथियों के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को किया जाएगा.
शुभ समय: शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक
मान्यता है कि इस समय होलिका दहन करने से घर और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है.
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है. मथुरा-वृंदावन, काशी और उज्जैन में होली का जश्न अलग ही देखने को मिलता है.कहीं फूलों की होली खेली जाती है, तो कहीं लट्ठमार होली की परंपरा निभाई जाती है. हर जगह की होली में स्थानीय परंपराएं और रस्में इसे खास बनाती हैं.
होली के दिन पूजा-पाठ का भी खास महत्व है. इस दिन राधा-कृष्ण, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करना शुभ माना जाता है. पूजा में गुलाल, फूल, रंग और मिठाइयां शामिल होती हैं. ऐसा करने से माना जाता है कि जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…