Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. दरअसल, आपके चहेते खिलाड़ी शनिवार को T20 क्रिकेट में 400 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए.
CSK Vs DC Sanju Samson
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. दरअसल, आपके चहेते खिलाड़ी शनिवार को T20 क्रिकेट में 400 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए. बता दें कि संजू ने ये उपलब्धि MA चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK के IPL 2026 मैच के दौरान हासिल की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसन ने अपना चौथा IPL शतक और CSK के लिए अपना पहला शतक जड़ा, वहीं वो पिछले साल RR के साथ एक ट्रेड डील के तहत इस फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे. साथ ही जान लीजिए कि उन्होंने चार छक्के लगाकर अपने छक्कों की कुल संख्या 401 कर ली है. वहीं अगर ऐसे और खिलाड़ियों की बात की जाए जिन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड तोड़े हैं जो काबिल-ए-तारीफ़ हैं उनमे रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक का नाम शामिल हैं.
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान इस खास लिस्ट में रोहित शर्मा (554), विराट कोहली (440) और सूर्यकुमार यादव (421) के साथ शामिल हो गए हैं. हालांकि, इन चारों में से सैमसन (1.26/पारी) का छक्के लगाने का औसत सबसे अच्छा है, जो सूर्यकुमार (1.25/पारी), रोहित (1.22/पारी), और कोहली (1.10/पारी) से आगे है. चेपॉक में हुए मुकाबले के दौरान, तीन खराब पारियों के बाद, चोटिल सैमसन ने ज़ोरदार वापसी करते हुए 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए, और उनका स्ट्राइक रेट 205.36 रहा. अपने चार IPL शतकों में से, संजू ने दो शतक राजस्थान रॉयल्स (2019 और 2021 सीज़न में) और दो शतक दिल्ली कैपिटल्स (2017 सीज़न में) के लिए बनाए हैं.
VIDEO: लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए मासूम शर्मा, माइक पर ही दे डाली गालियां, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसन और अर्धशतक लगाने वाले आयुष म्हात्रे के बीच 113 रनों की साझेदारी, IPL में CSK बनाम DC के बीच किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. यह साझेदारी, 2023 में दिल्ली में कॉनवे और गायकवाड़ द्वारा पहले विकेट के लिए जोड़े गए 141 रनों की साझेदारी के बाद दूसरे स्थान पर है. संजू ने तेज़ गेंदबाज़ी और स्पिन गेंदबाज़ी, दोनों के खिलाफ ही शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ों को खास तौर पर निशाना बनाया; उनके खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 215.4 रहा. वहीं, स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था, और उनका स्ट्राइक रेट 182.3 रहा.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…