Girl Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में लड़की ने भगवा कलर की साड़ी पहनकर डांस किया, जिसे लेकर कांग्रेस के नेताओं ने निशाना साधा है.
लड़के के डांस का वीडियो वायरल
Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्टेज पर भगवा कलर की साड़ी पहने एक लड़की ‘धक-धक करने लगा’ गाने पर डांस कर रही है. वीडियो के सामने आने के बाद एबीवीपी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इस पर कांग्रेस के कई नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई है.
कांग्रेस की नेता रागिनी नायक ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा- “कोई और करे तो ‘हाहाकार’ संघी करे तो ‘जय जयकार’ ABVP के कार्यक्रम में… ये भगवा वस्त्र धारण किए कन्या कैसा नृत्य कर रही हैं कैसी भाव-भंगिमाएं हैं.”
वहीं कांग्रेस के एक और नेता सुरेंद्र राजपूत ने एक्स पर लिखा- “ये कार्यक्रम ABVP के बैनर तले हो रहा है, इसलिए सब ठीक है, कहीं और हो रहा होता तो यही ABVP वाले, बजरंग दल वाले और हिंदू रक्षा दल वाले लाठी लेकर पहुंच गए होते.”
इसके इलावा एक एक्स यूजर ने लिखा- “दीपिका के कपड़ो के रंग से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई थीं. ABVP का प्रोग्राम है इसलिए अब किसी को कोई दिक्कत नहीं है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा- “ABVP के बैनर तले भगवा वस्त्र पहन कर डांस कार्यक्रम हो रहा है तो किसी की भावनाएं आहत नहीं हुईं, अगर यही किसी दूसरी जगह होता तो ना जाने कितनी हाय तौबा हो रही होती.”
एक और एक्स यूजर ने लिखा- “पीछे ABVP लिखा हुआ दिखाई दे रहा है और बगल में किसी भगवान की फोटो दिखाई दे रही है और जिस गाने पर ये महिला ये प्रस्तुति कर रही है ‘दिल धक-धक करने लगा, मोरा जियरा डरने लगा.’ कुछ भी कहो, लेकिन बढ़िया नृत्य प्रस्तुत किया है.
बता दें कि यह वीडियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ‘संस्कार संगम 2026’ में संस्कारवान कार्यक्रम का है. तीन दिवसीय यह कार्यक्रम ABVP की ओर से वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (MSU) में 7-9 अप्रैल तक आयोजित किया गया था. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल है. फिलहाल एबीवीपी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर में…
Silver Price 22 Nov 2026: रविवार को देश के सर्राफा बाजार बंद रहते हैं. ऐसे…
UP Crime News: फिरोजाबाद में ममेरे देवर पर भाभी की गला घोंटकर हत्या का आरोप…
Caught In Cam: भावनगर के राणिका में 6-7 कुत्तों ने महिला को घेरकर हमला किया.…
Watch Video : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास बाइक सवार का…
Bengaluru Hospital Viral Video: हावेरी अस्पताल में रात घुसे चोरी के आरोपी ने सो रही…