<
Categories: खेल

क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये पोस्ट विराट कोहली के शतक और अंपायर के एक फैसले से जुड़ा है.

Abhijeet Dipke Post On Virat Kohli Century: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके एक बार फिर CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर चर्चाओं मे हैं. उन्होनें इसके लिए प्रर्दशन का भी एलान किया, लेकिन उनको हिरासत में लिया गया. वहीं सीजेपी के दो नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जो पुराना है. ये पोस्ट विराट कोहली के शतक और अंपायर के एक फैसले से जुड़ा है. दीपके का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. 

क्या है पोस्ट?

19 अक्टूबर को अपने पहले ट्वीट में दीपक ने लिखा, “अंपायर ने कोहली को सेंचुरी पूरी करने के लिए क्लियर वाइड देने से मना कर दिया. अर्जुन रणतुंगा बिल्कुल सही थे जब उन्होंने कहा कि ICC, BCCI के मुकाबले एक कमजोर ऑर्गनाइजेशन है. किसी खास टीम के लिए अलग नियम नहीं हो सकते.”

अपने दूसरे ट्वीट में अभिजीत दीपक ने लिखा, “कोहली का अपना 48वां ODI शतक बनाने और तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का इरादा समझ में आता है. अंपायर को निष्पक्ष होना चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि नियमों का पालन हो. उन्हें किसी खिलाड़ी के पर्सनल माइलस्टोन को आसान बनाने के लिए नियमों में ढील नहीं देनी चाहिए थी.”

उस मैच की कहानी क्या थी?

बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 257 रन का टारगेट दिया था. भारत ने अच्छी शुरुआत की थी. मैच में एक पल ऐसा भी आया जब विराट कोहली अपनी सेंचुरी के करीब थे. भारत को जीतने के लिए 19 रन चाहिए थे, और कोहली को भी अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए ठीक उतने ही रन चाहिए थे. मैच के आखिरी कुछ ओवरों में कोहली ने कई सिंगल लेने से मना कर दिया.

बांग्लादेश के बॉलर नसुम अहमद ने 42वां ओवर फेंका. उन्होंने पहली गेंद लेग साइड की तरफ फेंकी. इस गेंद को वाइड घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलरो ने विराट कोहली को शतक बनाने का मौका दिया. अगर अंपायर ने वाइड घोषित किया होता, तो कोहली अपना शतक चूक जाते. इसके बाद विराट ने नसुम की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना 48वां शतक पूरा किया, जिससे टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST

सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली

नई दिल्ली, 2 नवंबर: सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प…

Last Updated: November 7, 2026 16:07:12 IST