Live TV
Search
Home > खेल > क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

क्या कोहली से नफरत करते हैं Abhijeet Dipke? विराट के शतक से हो गए थे बेहद दुखी; कहा-‘नियमों का पालन हो… ‘

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये पोस्ट विराट कोहली के शतक और अंपायर के एक फैसले से जुड़ा है.

Written By:
Last Updated: October 15, 2026 14:14:53 IST

Mobile Ads 1x1

Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके एक बार फिर CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर चर्चाओं मे हैं. उन्होनें इसके लिए प्रर्दशन का भी एलान किया, लेकिन उनको हिरासत में लिया गया. वहीं सीजेपी के दो नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जो पुराना है. ये पोस्ट विराट कोहली के शतक और अंपायर के एक फैसले से जुड़ा है. दीपके का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. 

क्या है पोस्ट?

19 अक्टूबर को अपने पहले ट्वीट में दीपक ने लिखा, “अंपायर ने कोहली को सेंचुरी पूरी करने के लिए क्लियर वाइड देने से मना कर दिया. अर्जुन रणतुंगा बिल्कुल सही थे जब उन्होंने कहा कि ICC, BCCI के मुकाबले एक कमजोर ऑर्गनाइजेशन है. किसी खास टीम के लिए अलग नियम नहीं हो सकते.”

अपने दूसरे ट्वीट में अभिजीत दीपक ने लिखा, “कोहली का अपना 48वां ODI शतक बनाने और तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का इरादा समझ में आता है. अंपायर को निष्पक्ष होना चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि नियमों का पालन हो. उन्हें किसी खिलाड़ी के पर्सनल माइलस्टोन को आसान बनाने के लिए नियमों में ढील नहीं देनी चाहिए थी.”

उस मैच की कहानी क्या थी?

बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 257 रन का टारगेट दिया था. भारत ने अच्छी शुरुआत की थी. मैच में एक पल ऐसा भी आया जब विराट कोहली अपनी सेंचुरी के करीब थे. भारत को जीतने के लिए 19 रन चाहिए थे, और कोहली को भी अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए ठीक उतने ही रन चाहिए थे. मैच के आखिरी कुछ ओवरों में कोहली ने कई सिंगल लेने से मना कर दिया.

बांग्लादेश के बॉलर नसुम अहमद ने 42वां ओवर फेंका. उन्होंने पहली गेंद लेग साइड की तरफ फेंकी. इस गेंद को वाइड घोषित किया जाना चाहिए था, लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलरो ने विराट कोहली को शतक बनाने का मौका दिया. अगर अंपायर ने वाइड घोषित किया होता, तो कोहली अपना शतक चूक जाते. इसके बाद विराट ने नसुम की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना 48वां शतक पूरा किया, जिससे टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली.

MORE NEWS