होम / Cricket World Cup 2023: पाकिस्तानी टीवी प्रजेंटर जैनब अब्बास को भारत ने निकाला बाहर, जानिए वजह

Cricket World Cup 2023: पाकिस्तानी टीवी प्रजेंटर जैनब अब्बास को भारत ने निकाला बाहर, जानिए वजह

Shashank Shukla • LAST UPDATED : October 9, 2023, 4:06 pm IST

Photo Credit: Social Media

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप कवर करने भारत आईं पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास को भारत से निकाल दिया गया है। महिला पत्रकार जैनब को हिन्दू देवीं-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण भारत से निकाला गया है।

यह है पूरा मामला

भारतीय वकील विनीत जिंदल के शिकायत दर्ज कराने के बाद उनपर यह कार्रवाई की गई। जैनब पर यह शिकायत उनके कुछ पुराने ट्वीट्स को लेकर की गई है। इन ट्वीट्स में जैनब ने हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करते हुए टिप्पणी की थी।
भारतीय वकील विनीत जिंदल वाले के मुताबिक, “जैनब ने ये ट्विट 9 साल पहले यूजर नेम “Zainablovesrk” से किए थे, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर “ZAbbas Official” कर लिया।”

साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

जैनब के खिलाफ यह शिकायत दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में दर्ज कराई गई है। हिन्दू धर्म की धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के मामले में जैनब पर आईपीसी की धारा 153A, 295, 506 और 121 लगाई गई है। इसके साथ ही शिकायत में यह भी मांग किया गया है कि उन्हें जल्द से जल्द विश्व कप में प्रजेंटर की भूमिका से दूर किया जाय। क्योंकि भारत में ऐसे लोगों का स्वागत नहीं हो सकता, जो भारत के खिलाफ बोलते हों।

भारतीय क्रिकेट पर निशाना (Cricket World Cup 2023)

इससे पहले जैनब ने इंडियन क्रिकेट पर भी विवादित टिप्पणी कर चुकी हैं। जैनब ने अपने एक पुराने ट्वीट में लिखा था कि इतनी आबादी वाला देश एक तेज गेंदबाज नहीं पैदा कर सकता। इस समय जैनब को भारत से निकाल दिया गया है । रिपोर्ट्स के मुताबक, फिलहाल वह दुबई में हैं। अब उन्हें भारत में खेले जा रहे एकदिवसीय आईसीसी क्रिकेट विश्वकप से दूर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023 Cricket : रद्द हुए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐसे जीता स्वर्ण, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: गिल को लेकर द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा, उनकी उपलब्धता को लेकर कह दी बड़ी बात

Cricket World Cup 2023: इस विश्वकप अपनाए जाएंगे यह नये नियम, जानए कौन-कौन से किए गए हैं बदलाव

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?
भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT