<

पिच पर दोस्ती और घर में रिश्तेदारी, जब क्रिकेट के दो दिग्गजों की दोस्ती परिवार में हुई तब्दील

यह क्रिकेट जगत (Cricket Industry) की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों (Beautiful Love Story) में से एक है. भारतीय क्रिकेट इतिहास (History of Indian Cricket) में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और गुंडप्पा विश्वनाथ (Gundappa Viswanath) की जोड़ी को तकनीकी रूप से सबसे सक्षम जोड़ियों (Capable Couples) में से एक माना जाता है, लेकिन उनकी दोस्ती सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं रही.

Sunil Gavaskar’s Sister turning cricketing friendship into a family bond: यह क्रिकेट के इतिहास की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक है, जहां खेल के मैदान पर शुरू हुई दोस्ती एक गहरे पारिवारिक रिश्ते में पूरी तरह से बदल गई. दरअसल, यह कहानी है भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ (Gundappa Viswanath) और महान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की बहन कविता गावस्कर की. 

मैदान की दोस्ती और 1971 का ऐतिहासिक दौरा

भारतीय क्रिकेट के लिए साल 1971  मील का पत्थर साबित हुआ था. जब अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज को उन्हीं की धरती पर बुरी तरह से मात दी थी.  इस दौरे में सुनील गावस्कर एक उभरते हुए क्रिकेट सितारे थे. तो वहीं दूसरी तरफ गुंडप्पा विश्वनाथ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए विश्वभर में जाने जाते थे. देखते ही देखते दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, लेकिन तब तक विश्वनाथ को यह नहीं पता था कि यह दोस्ती उन्हें गावस्कर परिवार का दामाद बना देगी. 

कैसे शुरू हुई दोनों की सफलता की प्रेम कहानी?

सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ की बॉन्डिंग इतनी जबरदस्त थी कि गावस्कर ज्यादातर विश्वनाथ को अपने मुंबई स्थित घर पर बुलाया करते थे. इतना ही नहीं,  उसी दौरान विश्वनाथ की मुलाकात सुनील की छोटी बहन कविता से हुई. मुलाकातों के सिलसिले के दौरान विश्वनाथ का शांत और सौम्य स्वभाव कविता को सबसे ज्यादा पसंद आया. तो वहीं, दूसरी तरफ सुनील गावस्कर ने न केवल इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दी, बल्कि वे खुद चाहते थे कि उनके सबसे अच्छे दोस्त उनके जीजा बन जाएं. 

आखिरकार, दोस्ती परिवार में पूरी तरह से परिवार में बदल ही गई. क्रिकेट की यह दोस्ती साल 1971 के सफल दौरे के कुछ समय बाद आधिकारिक रिश्ते में बदली और गुंडप्पा विश्वनाथ ने कविता गावस्कर से शादी कर ली. 

क्रिकेट की ‘रॉयल’ जोड़ी ने खींचा सभी का ध्यान

इस रिश्ते ने भारतीय क्रिकेट को दो महानतम बल्लेबाज दिए जो अब एक ही परिवार का हिस्सा बन चुके थे.  मैदान पर जब ये दोनों बल्लेबाजी करते थे, तो भारतीय टीम अपराजेय लगती थी. इसके अलावा यह जोड़ी न सिर्फ रन बनाने के लिए जानी जाती थी, बल्कि उनके बीच का आपसी सम्मान आज भी युवा क्रिकेटरों के लिए मिसाल है. 

Darshna Deep

Recent Posts

हॉस्टल के बंद कमरे से आ रही थी तेज दुर्गंध, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला डिलीवरीमैन, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में…

Last Updated: November 23, 2026 22:51:09 IST

कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें ब्रह्म मुहूर्त से अभिजीत मुहूर्त तक के शुभ समय

kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…

Last Updated: November 23, 2026 22:39:25 IST

Kaushambi murder case: शादी के लिए मां की हत्या की साजिश! प्रेमी ने घर में घुसकर ईंट से कूंचा सिर, बेटी समेत दो गिरफ्तार

Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…

Last Updated: November 23, 2026 22:16:38 IST

Shloka ambani look: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में पहुंचीं बड़ी हस्तियां, श्लोका अंबानी के शाही लुक ने लूटी महफिल

Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…

Last Updated: November 23, 2026 21:48:58 IST

दहेज की रकम पर बिगड़ी बात, लौटने लगी बारात तो दूल्हे ने लिया ऐसा फैसला, युवक की जिद के आगे झुके दोनों परिवार

Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…

Last Updated: November 23, 2026 20:55:08 IST