<
Categories: बिज़नेस

Zomato Founder: जोमैटो की कंपनी में हुआ बड़ा बदलाव, फाउंडर दीपिंदर गोयल ने दिया इस्तीफा; जानें किसे मिली कमान

जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल ने 21 जनवरी को घोषणा की है कि संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है. जानिए अब किसने संभाली कमान.

Deepinder Goyal Resigns: दीपिंदर गोयल ने जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है. इटरनल ने एक बड़े लीडरशिप बदलाव के तहत यह एलान किया है. इसके साथ ही एलान हुआ है कि अब दीपिंदर गोयल की जगह अलबिंदर ढींडसा को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया गया है.

दीपिंदर गोयल ने क्यों छोड़ा पद?

दीपिंदर गोयल ने जोमैटो और ब्लिंकइट की मूल कंपनी एटर्नल के ग्रुप सीईओ पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने अपने शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में बताया कि अबसे अल्बिंदर ढिंडसा नए सीईओ के रूप में पदभार संभालेंगे. हालांकि आपको बता दें कि दिपिंदर ने कहा कि उनका इस्तीफा 1 फरवरी, 2026 से प्रभावी होगा. उन्होंने पत्र में लिखा, ‘आज, मैं ग्रुप CEO का पद छोड़ रहा हूं, और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद, वाइस चेयरमैन के तौर पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बना रहूंगा. अलबिंदर ढींडसा (एल्बी) एटरनल के नए ग्रुप CEO होंगे.

कौन हैं अलबिंदर ढींडसा?

अलबिंदर ढिंडसा, ब्लिंकइट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. वो कंपनी के भविष्य और उसके विकास का नेतृत्व करते हुए विकास के प्लान्स की देखरेख करते हैं. ब्लिंकइट की स्थापना से पहले अलबिंदर जोमैटो में अंतर्राष्ट्रीय विस्तार प्रमुख के रूप में कार्यरत थे. जहां उन्होंने कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिक निभाई थी. 2013 में अलबिंदर ढिंडसा ने सौरभ के साथ मिलकर ब्लिंकइट की स्थापना की थी. अलबिंदर ने ब्लिंकइट को भारत की सबसे तेजी से बढ़ती क्विक कॉमर्स कंपनी बना दिया है. आपको बता दें उनकी उम्र मात्र 35 वर्ष है. अब फरवरी से दिपींदर गोयल के पद छोड़ने के बाद अलबिंदर सिंह ढिंडसा जोमैटो की बागडोर संभालेंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा अलबिंदर की कमान में कंपनी क्या-क्या रिकॉर्ड कायम करती है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST