Hindi News / Sports / Cricket World Cup 2023 Many Big Records Broken In India Sri Lanka Match Know

Cricket World Cup 2023: भारत-श्रीलंका मुकाबले में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड्स, जानें

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा है। पहली पारी में भारत ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किया।

विश्व कप में भारत के लिए एक टीम पारी में सर्वाधिक छक्के

  • 18 बनाम बरमूडा (पोर्ट ऑफ स्पेन,2007)
  • 9 बनाम श्रीलंका (टॉनटन, 1999)
  • 9 बनाम आयरलैंड (हैमिल्टन, 2015)
  • 9 बनाम बांग्लादेश (पुणे, 2023)
  • 9 बनाम श्रीलंका (वानखेड़े, आज*)

वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी

  • 6/25 – चमिंडा वास बनाम बैन, 2003
  • 6/38 – लसिथ मलिंगा बनाम केन, 2011
  • 5/32 – ए डे मेल बनाम न्यूजीलैंड, 1983
  • 5/39 – ए डी मेल बनाम पाक, 1983
  • 5/80 – डी मदुशंका बनाम भारत, आज*

वनडे में सबसे महंगा 5 विकेट हॉल

  • 5/85 – आदिल राशिद बनाम वेस्टइंडीज (सेंट जॉर्ज, 2019)
  • 5/80 – डी मदुशंका बनाम भारत, (वानखेड़े, आज*)
  • 5/79 – वानिंदु हसरंगा बनाम आईआरई (बुलावायो, 2023)
  • 5/76 – आर ट्रम्पेलमैन बनाम ओमान (विंडहोक, 2021)

विश्व कप की एक पारी में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

  • 7 – सौरव गांगुली बनाम एसएल, टॉनटन, 1999
  • 7 – युवराज सिंह बनाम बीईआर, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007
  • 6 – कपिल देव बनाम ZIM, टुनब्रिज वेल्स, 1983
  • 6 – रोहित शर्मा बनाम PAK, अहमदाबाद, 2023
  • 6 – श्रेयस अय्यर बनाम श्रीलंका, वानखेड़े,(2023)आज*

व्यक्तिगत शतक के बिना सर्वोच्च टीम स्कोर (विश्व कप)

  • 357/8 – भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई पश्चिम बंगाल, (2023)आज*
  • 348/8 – PAK बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2019
  • 341/6 – दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई, वेलिंग्टन, 2015
  • 339/6 – PAK बनाम यूएई, नेपियर, 2015
  • 338/5 – पाक बनाम श्रीलंका, स्वानसी, 1983

शतक से चूके खिलाड़ी (Cricket World Cup 2023)

मैच में शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शतक बनाने से चूक गए हैं। शुभमन गिल 92 रन, विराट कोहली 88 रन और श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने अपनी पारी के दौरान 92 गेंदो पर 92 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जड़े। वहीं, विराट कोहली अपनी 88 रनों की पारी के दौरान 94 गेंदें खेली, जिसमें 11 चौके शामिल थे। जबकि श्रेयस अय्यर अपनी पारी के दौरान 56 गेंदो पर 82 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के तीन चौके शामिल थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 357 रन बनाए।

TATA IPL 2025: कोलकाता पहुंचे कोलकाता नाइट राइडर्स, रहाणे की कप्तानी में होगा अभियान शुरू

Cricket World Cup 2023

अजेय रही है भारतीय टीम

टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है। टीम इंडिया छह में से छह मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए, खुद को विजेता के तौर पर प्रमुख दावेदार के रुप में रखा है। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका ने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। टीम को चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मालूम हो कि आज की जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा। वहीं, श्रीलंका के लिए ये वक्त करो या मरो का है। हार से टीम का रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा।

प्लेइंग इलेवन (Cricket World Cup 2023)

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका

यह भी पढें: 

Cricket World Cup 2023: लाइव शो के दौरान पीसीबी पर बिफरे Shahid Afridi, दिया यह विवादित बयान

Salman Khan: Cristiano Ronaldo ने क्यों किया सलमान खान को इग्नोर? वजह जान रह जाएंगे हैरान

Cricket World Cup 2023: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उठा-पटक, चीफ सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा

Tags:

Cricket News in Hindiicc cricket world cup 2023 liveInd vs SL live cricket scoreind vs sl live scoreind vs sl world cupind vs sl world cup 2023 liveind vs sl world cup live scoreIndia vs Sri Lanka live scoreindia vs sri lanka live score todayLatest Cricket News Updatesworld cup 2023world cup today match live

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue