होम / Cricket World Cup 2023 Live Update: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया

Cricket World Cup 2023 Live Update: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 7, 2023, 10:20 pm IST

Cricket World Cup 2023

India News (इंडिया न्यूज), Cricket World Cup 2023, South Africa vs Sri Lanka 2023 Live Update: वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है। विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने हैं। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 44.2 ओवर में 326 रन बनाए।


09:21 PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा

33वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा। कोइट्जे की गेंद पर  वेलालगे बीना खाता खोले कैच आउट हो गए।


09:18 PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

32वें ओवर की अंतिम गेंद पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा। असलंका 79 रन बनाकर आउट हुए।

08:23PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा

20वें ओवर की पहली गेंद पर डिसिल्वा का विकेट गिरा। डिसिल्वा 11 रन बनाकर आउट हुए।


07:51PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा।  सदीरा 23 रन बनाकर आउट हो गए।


07:47PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका का तीसरा  विकेट गिरा

13वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। रबाडा की गेंद पर क्लासेन ने कुसल मेंडिस का कैच पकड़ा। कुसल मेंडिस ने 42 गेंदो पर 76 रनों की पारी खेली। मेंडिस ने अपने पारी में 8 छक्के और 4 चौके लगाए।


07:27PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका का दूसरा  विकेट गिरा

8वें ओवर की पांचवी गेंद पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। कुसल परेरा को मार्को यानसेन ने बोल्ड किया। कुसल परेरा 15 गेंदो में 7 रन बनाकर आउट हुए।


07:00PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

दूसरी ओवर की पहली गेंद पर श्रालंका का पहला विकेट गिरा। मार्को यानसेन ने पथुम निसांका को बोल्ड किया। निसांका बीना खाता खोले ही आउट हो गए।



06:00 PM, 07-OCT-2023

क्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा

47वें ओवर की पहली गेंद में दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा । एडेन मार्करम ने 54 गेंदों में 106 रन की पारी खेल आउट हो गए। मार्करम ने अपने इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।


05:52 PM, 07-OCT-2023

एडेन मार्करम ने जड़ा वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक

49 गेंदों शतक जड़ एडेन मार्करम ने इतिहास रच दिया है। इस शतक के बाद मार्करम विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केविन ओ’ब्रायन ने 2011 के विश्व कप में बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों शतक बनाया था। इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल तीसरे स्थान पर हैं उन्होने 2015 में सिडनी में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों में शतक जड़ा है। वहीं एबी डिविलियर्स ने 2015 में सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52  गेंदों में शतक जड़ा था।

एक पारी में एक टीम के लिए 100 रन बनाने वाले तीन खिलाड़ी-

  • दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (जोबर्ग, 2015)
  • दक्षिण अफ्रीका vs  भारत (वानखेड़े,2015)
  • इंग्लैंड vs नीदरलैंड (अम्स्टेलवीन, 2022)
  • दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका (दिल्ली, 2023)

05:37 PM, 07-OCT-2023

दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

44वें ओवर की पहली गेंद की पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। क्लासेन 32 रन बनाकर आउट हुए।


05:04 PM, 07-OCT-2023

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

38वें ओवर की पहली गेंद पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। दुनिथ वेलालगे की गेंद पर वान डर डुसेन बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन वो सदीरा समरविक्रमा के हाथों कैच थमा बैठें। वान डर डुसेन ने 110 गेंदों में 108 रन की पारी खेली। जिसमें 13 चौके और 2 छक्का शामिल है।


04:51 PM, 07-OCT-2023

वान डर डुसेन ने जड़ा शतक

वान डर डुसेन ने 103 गेंदो में शतक जड़ दिया है। यह इनके वनडे करियार का 5वां शतक है। बता दें इससे पहले डिकॉक ने अपना शतक पूरा किया। इन्होने अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए।


04:33 PM, 07-OCT-2023

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा  विकेट गिरा

31 वें ओवर के चौथे गेंद पर दक्षिण अफ्रिका का दूसरा विकेट गिरा। मथीशा पथिराना की गेंद पर डिकॉक को धनंजय डिसिल्वा ने कैच किया। डिकॉक ने 84 गेंदोे में शतकीय पारी खेली। डिकॉक के इस पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। डिकॉक का यह वनडे करियार का 18वां शतक है। वान डर डुसेन और डिकॉक के बीच 204 रनों की साझेदारी हुई।


02:24 PM, 07-OCT-2023

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका को 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान तेम्बा बावुमा आठ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल रसी वान डर डुसेन और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है।


01:42 PM, 07-OCT-2023

दोनों टीमें  की प्लेइंग-11

श्रीलंका: कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।


01:34 PM, 07-OCT-2023

श्रीलंका ने जीता टॉस 

दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। श्रीलंकाई टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम एक स्पिनर केशव महाराज और चार पेसर- गेराल्ड कोएत्जी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी के साथ मैदान पर उतरी है।


यह भी पढें: Cricket World Cup 2023: पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को टीम में मिली यह जिम्मेदारी, विश्वकप में निभाएंगे बड़ी भूमिका

Ronaldinho: सौरव गांगुली से क्रिकेट सीखने भारत आएंगे स्टार फुटबालर रोनाल्डिन्हो, आप भी कर सकते हैं मुलाकात

Cricket World Cup 2023: संघर्ष के दिनों में स्नैक्स बेचता था यह गेंदबाज, विश्वकप में भारतीय बल्लेबाजों के लिए बनेगा मुसीबत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
सुपरमार्केट से शॉपिंग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं करेंगे फिर फिजुलखर्च
ADVERTISEMENT