Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ फैंस स्टार ऑलराउंडर के कार के पास सेल्फी लेने के लिए जाते हैं, लेकिन क्रिकेटर उसकी ओर देखता भी नहीं. इसको लेकर स्टार क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. नीचे देखें वीडियो...
भारत के स्टार ऑलराउंडर का वायरल वीडियो.
Viral Video: अक्सर कहा जाता है कि जब किसी खिलाड़ी या नेता के पास बेशुमार दौलत आ जाती है, तो वो घमंड में चूर हो जाते हैं. इसके बाद उन्हें अपने फैंस की कद्र नहीं रहती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया. जब एक फैन ने भारत के स्टार ऑलराउंडर से सिर्फ एक पिक्चर की मांग की, तो उसे खिलाड़ी ने फैन की तरफ देखा भी नहीं. वह अपनी सुपरकार में बैठकर सीधा आगे निकल गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर स्टार क्रिकेटर को खूब ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि यह स्टार क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या हैं. दरअसल, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी नई लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री में कहीं जा रहे थे. इसी दौरान कुछ फैंस ने उन्हें देखा और उनके साथ सेल्फी लेनी चाही, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उसकी तरफ ध्यान भी नहीं दिया.
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अपनी लग्जरी फेरारी में बैठे हुए थे. इसी दौरान एक फैन भागकर उनकी कार के विंडो के पास आता है और कहता है सर एक फोटो, प्लीज. इसके बाद पास में मौजूद गार्ड चिल्लाकर फैंस को भगा देते हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या अपनी सुपरकार में सीधा आगे चले जाते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब फैन हार्दिक पांड्या के साथ फोटो लेने के लिए कह रहा था, तो स्टार ऑलराउंडर ने एक भी बार उसकी ओर नहीं देखा. इस वीडियो के सामने आने के बाद हार्दिक पांड्या की खूब ट्रोलिंग की जा रही है. ट्रोलर्स का कहना है कि हार्दिक पांड्या का घमंड सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
वायरल वीडियो पर फैंस हार्दिक पांड्या को खूब ट्रोल कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या के कुछ फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि ज्यादातर लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि हार्दिक पांड्या एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन एक इंसान के तौर पर उनका ये व्यवहार ठीक नहीं है. इस वायरल वीडियो को लेकर बहुत से लोग हार्दिक पांड्या को घमंडी बता रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि हर वक्त हर किसी से मिल पाना या सेल्फी देना आसान नहीं होता। हार्दिक पांड्या भी इंसान हैं, कभी समय या परिस्थिति भी वजह हो सकती है, इसलिए एक पल देखकर पूरी कहानी जज करना सही नहीं है.
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) जीतने के बाद खुद को एक शानदार तोहफा दिया है. हार्दिक पांड्या ने नई लग्जरी फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हार्दिक पांड्या ने भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.
एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…
Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…
रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बेमिसाल 15 साल! कप्तान हार्दिक पंड्या ने…
गाजियाबाद के वैशाली में एक चोर क्लिनिक में चोरी करने पहुंचा. इसी दौरान उसका सिर…
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने शनिवार (11 अप्रैल) को पाकिस्तान सुपर लीग के…
Disadvantages Of Tight Jeans: फैशन के दौर में अगर किसी चीज की गारंटी नहीं है…