<

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन ने पीएम मोदी को जोड़ते हुए क्या कह दिया, जिस पर मच गया बवाल, जानें- क्या है वायरल वीडियो में

क्रिकेटर रिंकू सिंह का AI वीडियो विवाद तेज हो गया है. हाल ही में रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक AI जेनरेटेड पोस्ट डाली थी, जिस पर सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह का AI वीडियो विवाद तेज हो गया है. विवाद के बढ़ने के बाद उनकी बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी, लेकिन साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की हनुमान पतंग वाली तस्वीर पर भी सवाल उठाये. 
हाल ही में क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एक AI वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि उनको सफलता दिलाने के पीछे भगवान का आशीर्वाद है. इस वीडियो को लेकर अलीगढ़ में करणी सेना ने विवाद मचाना शुरू कर दिया था. 

विवाद की शुरुआत

रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मैदान पर लगातार छक्के मार रहे हैं. वीडियो में लिखा आया, “तुमको सफलता किसने दिलाई?” जवाब में भगवान हनुमान काला चश्मा लगाकर थार कार चला रहे दिखे. उनके बगल में भगवान शिव और पीछे अन्य देवता काले चश्मे में थे. यह मजाकिया वीडियो सनातन भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना गया, जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा.

करणी सेना की शिकायत

अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में करणी सेना के पदाधिकारियों ने तहरीर दी. उन्होंने कहा कि देवताओं को आधुनिक रूप में दिखाना अपमानजनक है और लोग उन पर FIR दर्ज करने की मांग करने लगे. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं की गयी. विवाद बढ़ने पर रिंकू सिंह ने वह वीडियो डिलीट कर दिया. 

नेहा सिंह की माफी और सवाल

रिंकू की बहन नेहा ने फेसबुक पर पोस्ट कर माफी मांगी: “रिंकू भैया और मुझसे कोई गलती हो गई तो माफी मांगती हूं.” लेकिन उन्होंने पीएम मोदी की हनुमान पतंग उड़ाने वाली फोटो शेयर कर सवाल उठाया, “मोदी जी ने हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाया, तब शिकायत करने वालों के मुंह से एक बोल क्यों नहीं निकला? अंधभक्त हैं ना.” नेहा ने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए लोगों से सवाल पूछा. 
दरअसल, मकर संक्रांति पर पीएम मोदी का एक AI वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उनको हनुमान जी को पतंग के रूप में उड़ाते हुए दिखाया जा रहा है. नेहा की पोस्ट पर रिंकू के प्रशंसकों ने साथ दिया. कईयों ने इस डबल स्टैंडर्ड विवाद पर बहस छेड़ी. फैंस का कहना है कि माफी मांग ली गई है, लेकिन अब पीएम मोदी वाले मुद्दे पर भी सवाल खड़े किये जाएं और उस पर भी बात हो. यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां AI के दुरुपयोग, धार्मिक भावनाओं और राजनीतिक तुलना पर चर्चा हो रही है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST