Cricketers Consuming Drugs: भारतीय क्रिकेट में फिटनेस को लेकर बढ़ते दबाव के बीच वजन घटाने वाले इंजेक्शन ओजेम्पिक और मौन्जारो के इस्तेमाल की रिपोर्ट सामने आई है. कुछ क्रिकेटर्स विराट कोहली जैसी फिटनेस हासिल करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
विराट कोहली जैसा बनने के लिए क्या कर रहे क्रिकेटर्स.
भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में फिटनेस को लेकर काफी सख्ती बढ़ी है. बीसीसीआई ने कई नियम बनाए हैं. विराट कोहली की फिटनेस को इसका बड़ा उदाहरण माना जाता है. इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलने वाले कुछ खिलाड़ी वजन कम करने के लिए ओजेम्पिक और मौन्जारो जैसे इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह चलन सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कुछ युवा क्रिकेटर भी स्लिम और एथलेटिक दिखने के लिए इन दवाओं का सहारा ले रहे हैं.
विराट कोहली ने अपनी फिटनेस के लिए डाइट में बड़ा बदलाव किया और लंबे समय तक कड़ी ट्रेनिंग की. उनकी फिटनेस में बदलाव ने दुनियाभर के कई क्रिकेटरों को प्रेरित किया है. हालांकि, इस तरह की फिटनेस हासिल करने में समय, अनुशासन और लगातार मेहनत लगती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ खिलाड़ी इसका आसान और तेज रास्ता तलाश रहे हैं. एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि इन दवाओं को वर्कआउट के साथ वजन घटाने का शॉर्टकट माना जा रहा है. बॉलीवुड सितारों के बीच भी इनके इस्तेमाल की चर्चा है.
ओजेम्पिक और मौन्जारो क्या हैं?
ओजेम्पिक और मौन्जारो डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल होने वाली दवाएं हैं, जिनका मुख्य उपयोग टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में किया जाता है. ओजेम्पिक में सेमाग्लूटाइड होता है, जो भूख कम करने और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. वहीं, मौन्जारो में टिर्जेपाटाइड होता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ वजन कम करने में भी मदद कर सकता है. दोनों दवाएं इंजेक्शन के रूप में दी जाती हैं और इनके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं.
भारतीय टीम की चोटों ने बढ़ाई चिंता
इन दवाओं के इस्तेमाल की चर्चा ऐसे समय में सामने आई है, जब भारतीय क्रिकेट टीम पहले से ही खिलाड़ियों की फिटनेस और चोटों को लेकर परेशान है. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी अलग-अलग समय पर चोटों से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर चुके हैं. इन मामलों के कारण बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर भी सवाल उठे हैं.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…