इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Cristiano Ronaldo Son Death: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कल रात एक बेहद ही बुरी खबर अपने ट्विटर हैंडल के जरिये शेयर की। रोनाल्डो ने अपने ट्विटर पर अपने नवजात बेटे के निधन की जानकारी दी। रोनाल्डो ने 18 अप्रैल देर रात इस बुरी खबर को अपने चाहने वालों के साथ साझा किया।
Cristiano Ronaldo Son Death
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिना द्वारा इस बात का ऐलान किया गया। यह रोनाल्डो और उनके फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर है। जॉर्जिना और रोनाल्डो के लिए तो यह सबसे दुखद खबर है।
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) April 18, 2022
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि हम बड़े दुःख के साथ यह बता रहे हैं कि हमारे नवजात बेटे का मिधान हो गया है। यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दुःख है। इस दुखद पल में हमें हमारी बेटी का जन्म ही ताकद देता है और हमें इस दुःख को झेलने की शक्ति देता है।
इस दुःख के पल में जिसने भी हमारा साथ दिया, हम उन सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं। हमारा बीटा हमारे लिए एक फरिश्ता था और हम उसे हमेशा प्यार करते रहेंगे। हम इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं और आप सभी से गुजारिश करते हैं कि निजता का पूरा ख्याल रखा जाए।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिना ने अक्टूबर में इस बात का ऐलान किया था कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने उस समय अस्पताल से एक तस्वीर भी शेयर की थी। अब इन्हीं दोनों बच्चों की डिलीवरी के समय रोनाल्डो के बेटे का निधन हो गया है, जबकि बेटी सुरक्षित है।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube