<
Categories: खेल

CSK से हार्दिक पांड्या को तगड़ा ऑफर, करोड़ों रुपए देने को तैयार, 2026 में बनाए थे 206 रन

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है. वहीं मुंबई इंडियंस युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को अपनी डील का हिस्सा बनाना चाहती है.

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) हर हाल में भारतीय स्टार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. हालांकि मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच ट्रेड को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. दोनों फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की कीमत और भविष्य को अलग-अलग नजरिए से देख रही हैं.

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के बदले युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और नकद राशि की मांग की है. मुंबई का मानना है कि 19 साल के आयुष म्हात्रे आने वाले वर्षों में टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इसी वजह से मुंबई उन्हें अपने भविष्य की योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है.

सीएसके ने रखा नया प्रस्ताव
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स आयुष म्हात्रे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. इसके बजाय फ्रेंचाइजी ने शिवम दुबे, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये नकद देने का प्रस्ताव रखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे पैकेज की कुल कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है. इससे साफ है कि सीएसके हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए बड़ा दांव खेलने को तैयार है.

अब सभी की नजर अंतिम फैसले पर
हालांकि आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने पूरे सीजन में 206 रन बनाए और सिर्फ 4 विकेट लिए. इसके बावजूद उनकी कप्तानी, तेज गेंदबाजी और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें लीग के सबसे मूल्यवान भारतीय ऑलराउंडरों में शामिल करती है. फिलहाल दोनों टीमों की ओर से किसी आधिकारिक समझौते की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और अगर सीएसके व मुंबई इंडियंस के बीच बातचीत सफल नहीं होती है तो वह भी हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

PM Kisan 24th Installment: किसानों को ₹2,000 का इंतजार, जानें कब आ सकती है अगली किस्त और कैसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…

Last Updated: October 17, 2026 23:22:50 IST

IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई भारत-वेस्टइंडीज सीरीज

India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…

Last Updated: October 17, 2026 22:45:13 IST

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST