<

CSK vs PBKS Weather Forecast: क्या बारिश बिगाड़ेगी सीएसके का खेल? आखिर क्या है चेन्नई को लेकर IMD का ताजा अलर्ट

CSK vs PBKS Weather Forecast : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच 3 अप्रैल 2026 को खेला जाएगा.

CSK vs PBKS Weather Forecast : इंडियन प्रिमियर लीग 2026 के तहत शुक्रवार (03 अप्रैल, 2026) को  पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के 19वें सीजन में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला ही मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हार चुकी है.  पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को शाम साढ़े 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. पहला मैच हारने वाली टीम सीएसके राजस्थान रॉयल के खिलाफ हार को भुलाकर टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी करना चाहेगी.  ऐसे में मुकाबला बहुत करीबी हो सकता है.

होम ग्राउंड पर मिलेगा जोरदार समर्थन

गुवाहाटी (असम) में राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट से करारी शिकस्त पाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलेगी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके पंजाब के खिलाफ यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगी. मुकाबला कड़ा होगा. इससे पहले मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने अपने पहले ही मैच में गुजरात टाइटन्स को हरा दिया था.  पंजाब किंग्स जीत के साथ मैदान में उतेरगी और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम जारी रहेगी.

कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को तमिलनाडु चेन्नई में मौसम गर्म और शुष्क रहने का अलर्ट है. मैच के दौरान बारिश की कोई  संभावना नहीं है. मैच के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इसका मतलब खेल में कोई बाधा नहीं होगी.

चेन्नई में मौसम रहेगा साफ़

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 40 ओवर का मैच होने की प्रबल संभावना बन रही है. मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार,  तटीय कर्नाटक में 2 से 4 अप्रैल और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में 3 से 6 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की संभावना है. जहां तक चेन्नई की बात है कि बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर हैं. ऐसे फैन्स पूरे 20 ओवर के मैच का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे. 

यहां पर बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा. यह शेड्यूल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. तमिलनाडु समेत चारों राज्यों में नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST