आपने दिल के अरमान, दिल की ये आरजू और जरा-जरा तू प्यार कर जैसे कई गाने सुने होंगे. क्या आप जानते हैं कि इन गानों को सलमा आगा ने गाया है. वे एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बहुत अच्छी सिंगर भी हैं.
एक्ट्रेस सलमा आगा
Actress and Singer Salma Agha: 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘निकाह’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सलमा आगा को अभी भी फैंस काफी याद करते हैं. उनकी इस पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. जब फिल्म रिलीज हुई, तो फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. मेकर्स और फिल्म के खिलाफ 34 मामले दर्ज हुए. बाद में वे एक्ट्रेस के साथ ही सिंगर भी बनीं. आपने ‘दिल के अरमान आंसुओं में बह गए’ ये गाना तो सुना ही होगा. ये गाना एक्ट्रेस सलमा आगा ने ही गाया था. उन्हें एक गाने ने ही रातो रात पॉपुलैरिटी के शिखर पर पहुंचा दिया.
एक्ट्रेस सलमा की फिल्म निकाह काफी हिट रही, लेकिन उनका करियर नहीं चल पाया. साल 1956 में पाकिस्तान में जन्मीं एक्ट्रेस सलमा आगा को राज कपूर साहब ने एक फिल्म में कास्ट करने की कोशिश की. लेकिन सलमा आगा की नानी ने राज कपूर और दूसरे डायरेक्टर्स को फिल्म में काम देने से मना कर दिया. इसके बाद से उन्हें बॉलीवुड में फिल्में नहीं मिल पाईं. उन्हें निकाह फिल्म भी इत्तेफाक में मिली थी. दरअसल, सलमा उन दिनों एक गाने के सिलसिले में नौशाद साहब से मिलने गई थीं. उस समय पर मशहूर फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा साहब भी वहीं मौजूद थे. बीआर चोपड़ा को सलमा की आवाज काफी पसंद आई और उन्होंने सलमा को अपनी फिल्म में जगह दी थी.
ऐसा नहीं है कि सलमा ने निकाह के अलावा किसी फिल्म में काम नहीं किया. उन्होंने कस पैदा करने वाले, पति पत्नी और तवायफ जैसी फिल्मों में एक्टिंग के साथ गाने भी गाए. उन्होंने सलमा आगा ने निकाह फिल्म में दिल के अरमां और दिल की ये आरजू गाने गाए थे. इसके अलावा उन्होंने कसम पैदा करने वालों की फिल्म में ‘चूम-चूम-चूम’ गाना गाया. इसके अलावा मैंने जीना सीख लिया फिल्म में ‘जरा-जरा तू प्यार कर’ जैसे गाने गाए. सलमा आगा अपने गानों के साथ ही गजल शैली के लिए भी जानी जाती हैं.
khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…
Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…
Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…
Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…