होम / रेसलिंग में मोहित ग्रेवाल ने एकतरफ़ा मुकाबले में जीता कांस्य, जमैका के खिलाड़ी को दी मात

रेसलिंग में मोहित ग्रेवाल ने एकतरफ़ा मुकाबले में जीता कांस्य, जमैका के खिलाड़ी को दी मात

Naveen Sharma • LAST UPDATED : August 6, 2022, 9:00 am IST

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) के आठवें दिन भारतीय रेसलरों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड, एक चांदी और दो कांस्य पदक देश की झोली में डाले। दिन के आखिर में कुश्ती में भारत के हिस्से पुरुषों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ग्रेवाल ने जमैका के जॉनसन को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत का यह आठवें दिन का कुश्ती में दूसरा कांस्य पदक था। मोहित से पहले महिला पहलवान दिव्या काकरान ने कांसा जीता था।

विपक्षी पर आसान जीत

मोहित ने अच्छी शुरुआत करते हुए एक अंक ले लिया। इसके बाद उन्होंने दो अंक का दांव लगाया और स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद मोहित ने फिर जॉनसन को बाहर कर एक अंक और ले लिया और फिर मोहित ने जॉनसन को चित कर कांस्य पदक अपने नाम की मुहर लगा दी।

ऐसा रहा मोहित का सफर

मोहित ग्रेवाल साइप्रस के एलेक्सियोस काओस्लिडिस को हराकर 125 किग्रा फ्रीस्टाइल के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन यहां उन्हें कनाडा के अमरवीर धेसी से 2-12 से हार का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से वह रेपेशाज खेले। कांस्य पदक के मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

6 मेडल भारत की झोली में

मोहित के पदक के साथ ही ये भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को कुश्ती में छठा पदक रहा। आज भारत के छह पहलवान मैट पर उतरे और सभी ने पदक जीते। बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल हासिल किए। अंशु मलिक को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दिव्या काकरान ने कांस्य जीता और दिन के आखिरी मुकाबले में मोहित भी कांसा अपने नाम किया।

जानिए पदक तालिका का हाल

मोहित के कांस्य के बाद भारत की स्थिति काफी बेहतर है। भारत पदक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। आठवें दिन के बाद भारत के पास नौ स्वर्ण, आठ रजत और दस कांस्य पदक हो गए हैं। पहले नंबर पर 50 स्वर्ण पदक, 44 रजत पदक और 46 कांस्य पदक के साथ ऑस्ट्रेलिया है।

इंग्लैंड की टीम 47 स्वर्ण पदक, 46 रजत पदक और 38 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। कनाडा के हिस्से में 19 स्वर्ण पदक, 24 रजत और 24 कांस्य पदक हैं और वह तीसरे नंबर पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए टी-20 टीम में वापसी के लिए तैयार केएल राहुल और दीपक चाहर, सोमवार को होना है एशिया कप की टीम का ऐलान

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC VS RR : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 222 रन का टारगेट-Indianews
टैनिंग हटाने के लिए इस तरह Tomato Ice Cubes का करें इस्तेमाल, आएगा मिनटों में निखार -Indianews
Vada Pav Girl: फोर्ड मस्टैंग में वड़ा पाव? चंद्रिका दीक्षित ने शेयर किया वीडियो-Indianews
Squad: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने ‘स्क्वाड’ का किया गठन, ग्रुप में ये देश हैं शामिल-Indianews
शिखर पहारिया संग तिरुपति शादी की अफवाहों पर Janhvi Kapoor ने किया रिएक्ट, दिया मजेदार जवाब -Indianews
Ananya Pandey ने ऑफ शोल्डर आउटफिट में शेयर की खूबसूरत फोटो, BFF नव्या नवेली नंदा ने कर दिया ऐसा कमेंट -Indianews
Arti Singh ने अपनी पहली रसोई रस्म में बनाया हल्वा, माही विज ने सरनेम चेंज करने की मांग, लोगों ने किया ट्रोल -Indianews
ADVERTISEMENT