<
Categories: खेल

IND vs NZ: कौन हैं डैरिल मिचेल? जो भारत के खिलाफ शतक से चूके, MS धोनी से ले चुके ट्रेनिंग

Who is Daryl Mitchell: भारत के खिलाफ पहले वनडे में डैरिल मिचेल ने हालात के अनुसार खुद को ढाला और 71 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन ठोके. जिसमें 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. वह धोनी के साथ भी बल्लेबाजी कर चुके हैं.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealanad) के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने भी अपनी पारी से सभी का ध्यान खींचा. शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट होने वाले मिचेल ने दिखा दिया कि वह क्यों मौजूदा दौर के सबसे भरोसेमंद कीवी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. मिचेल 84 रन रन बनाकर आउट हुए. जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 300 रन का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया.

डैरिल मिचेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक के करीब थे लेकिन 84 रन पर जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर मैदान से पवेलियन की ओर भेजा. पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में विकेट नहीं मिल रहे थे. कॉन्वे और हेनरी निकोलस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन हर्षित राणा ने उन्हें चलता किया. इसके बाद डैरिल मिचेल ने हालात के अनुसार खुद को ढाला. डैरिल ने 71 गेंदों का सामना किया जिसमें 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए.

धोनी से ले चुके ट्रेनिंग

भारतीय फैंस के लिए डैरिल मिचेल कोई नया नाम नहीं हैं. वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिला. खुद मिचेल कई बार यह कह चुके हैं कि धोनी के साथ समय बिताने से उन्हें खेल को शांत दिमाग से पढ़ना और मुश्किल परिस्थितियों में फैसले लेना सीखने को मिला. ड्रेसिंग रूम में धोनी की सलाह और कप्तानी ने उनके खेल को मजबूती दी.

मिचेल का इंटरनेशनल करियर

डैरिल मिचेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत फरवरी 2019 में टी20 इंटरनेशनल से की, जबकि उनका टेस्ट डेब्यू नवंबर 2019 में और वनडे डेब्यू मार्च 2021 में हुआ. मिचेल ने अब तक तीनों फॉर्मेट में लगातार प्रदर्शन किया है और वनडे में 7 शतक सहित 11 अर्धशतक लगाए हैं. उनकी वनडे औसत 50 से अधिक है, जो उन्हें न्यूजीलैंड की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल करती है. मिचेल अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 से अधिक रन बना चुके हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST