<

स्मार्टफोन खरीदने का बना रहे हैं प्लान, Oppo Reno Pro 15 Mini, one Plus 13S और Vivo X300 हो सकते हैं बेहतर ऑप्शन

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हम यहां कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स लेकर आए हैं.आप ओप्पो रेना प्रो 15 मिनी, वन प्लस 13एस और वीवो एक्स 300 खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इनके फीचर्स...

Oppo Reno Pro 15 Mini vs one Plus 13S and Vivo X300  Comparison: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आप भारतीय बाजार के कुछ चर्चित स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं. ये स्मार्टफोन Oppo Reno Pro 15 Mini, one Plus 13S और Vivo X300 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन्स हो सकते हैं. ये तीनों ही स्मार्टफोन टेक बाजार में चर्चा का विषय रहे हैं. इनकी दमदार परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी को लेकर काफी चर्चे रहे हैं. कंपनियों का दावा है कि इन स्मार्टफोन्स में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन्स के बारे में…

ओप्पो रेनो प्रो 15 मिनी

ओप्पो रेना प्रो 15 मिनी एक बेहद शानदार लुकिंग वाला स्मार्टफोन है. ये स्मार्टफोन 8 जनवरी 2026 को लॉन्च हुआ था. इस स्मार्टफोन में 6.32-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसका पिक्सल डेंसिटी 460 पिक्सल प्रति इंच एस्पेक्ट रेशियो है. इस डिस्पेल में कई गोरिल्ला ग्लास 7i प्रकार के प्रोटेक्शन भी हैं. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डिमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है. ये एंड्रॉयड 16 पर ऑपरेट होता है. इस स्मार्टफोन को ग्लेशियर व्हाइट और कोकोआ ब्राउन कलर ऑप्शन दिए गए हैं.इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ आएगा. इसमें 6500 mAh की बैटरी दी गई है. इसके कैमरे की बात करें, तो इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 50 -50 मेगा पिक्सल के दो सेकेंडरी कैमरा दिए गए हैं. सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत भारत में 59,999 रुपए से शुरू होती है.

वनप्लस 13S

वनप्लस 13एस स्मार्टफोन में 6.32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हार्ट्ज को सपोर्ट करती है. इसमें स्नैपड्रेगन 8 ईलाइट चिपसेट दी गई है. इसमें 12जीबी+256जीबी/512जीबी का स्टोरेज दिया गया. इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5850 mAh की दमदार बैटरी दी  गई है. अगर इसकी कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 54980 रुपए से शुरू होकर 59998 रुपए है.

वीवो एक्स300

Vivo X300 एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है, जो शानदार डिजाइन के साथ ही शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें मेटल बिल्ड, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और बेहद कम बेजल्स दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं. Vivo X300 में 6.31 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स को सपोर्ट करती है. ये एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड स्मार्टफोन है. इसमें ओरिजिन ओपरेटिंग सिस्टम6 दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा लेंस और 50-50MP के पेरिस्कोप टेलिफोटो और अल्ट्रावाइड एंगल कैमरे दिए गए हैं. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. इसमें 6040 mAh की बैटरी दी गई है. इसकी कीमत की बात करें, तो ये 75999 रुपए में खरीद सकते हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST