<
Categories: खेल

Dasun Shanaka: 20 बाउंड्री, सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक, दासुन शनाका ने CPL में रचा इतिहास; जड़ा सबसे तेज शतक

Dasun Shanaka: सेंट किट्स एंड नेविस की ओर से खेलते हुए इस धाकड़ ऑलराउंडर ने महज 39 गेंद में सेंचुरी ठोकी. उन्होंने इसी के साथ आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

Dasun Shanaka: श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर दासुन शनाका ने कैरेबियन लीग (CPL 2026) में अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया. उन्होंने CPL का सबसे तेज शतक जड़ के इतिहास रच दिया. सेंट किट्स एंड नेविस की ओर से खेलते हुए इस धाकड़ ऑलराउंडर ने महज 39 गेंद में सेंचुरी ठोकी. उन्होंने इसी के साथ आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. बता दें कि इससे पहले आंद्रे रसेल ने साल 2018 में 40 गेंदों में सेंचुरी बनाई.

24 गेंद में अर्धशतक

दासुन शनाका ने 24 गेंद में अर्धशतक लगाया था और अगले 50 रन सिर्फ 15 गेंद  में बना दिए. लोग ये देख कर हैरान रह गए कि 9.3 ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे शनाका ने देखते ही देखते कुछ ही ओवर में मुकाबले को पलट दिया. शनाका ने 8 चौकें और 12 छक्के लगाकर हलचल मचा दिया. वार्नर पार्क ग्राउंड का ऐसा कोई कोना नहीं बचा था जहां श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने शॉट्स नहीं खेले होंगा.

CPL के इतिहास में पांच सबसे तेज शतक

खिलाड़ी बॉल
दासुन शनाका 39
आंद्रे रसेल 40
टिम सिफर्ट 40
शिमरोन हेटमेयर 40
शाई होप 41

शनाका के दम पर मिली जीत

शनाका की आतिशी पारी के दम पर ही उनकी टीम सेंट किट्स एंड नेविस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाएं. जवाब में सेंट लुसिया किंग्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में सिर्फय 98 रन पर ही ऑल आउट हो गई,.ओपन टिम सिफर्ट (50) और ओबस पाइनार (10) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाया.
Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST