David Miller MS Dhoni Record: जोहान्सबर्ग में डेविड मिलर का ऐसा तूफान आया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पानी मांगते दिखे! मिलर ने सिर्फ 93 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्कों की मदद से 142 रनों की आतिशी पारी खेली और महज 73 गेंदों में शतक जड़ा. इस धमाकेदार सेंचुरी के साथ 'किलर मिलर' ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक बड़े महारिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.
9 छक्के, 12 चौके और 142 रन! किलर मिलर' ने धोनी का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त, 73 गेंदों में शतक जड़कर रचा नया इतिहास
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने बल्ले से जबरदस्त तबाही मचाई है. जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 365 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 366 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. दक्षिण अफ्रीका को इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में डेविड मिलर की भूमिका सबसे अहम रही. उन्होंने महज 93 गेंदों में 142 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 9 छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.69 का रहा. मिलर ने मात्र 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस शानदार शतक के साथ ही उन्होंने अपने नाम तीन बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं.
73 गेंदों में शतक लगाकर डेविड मिलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं.
इस शतक के साथ ही डेविड मिलर ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए वनडे में मिलर के नाम अब 8 शतक हो गए हैं, जबकि धोनी ने नंबर 5 या उससे निचले क्रम पर 7 शतक लगाए थे.
इस सूची में इंग्लैंड के जोस बटलर भी 8 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं.
नंबर 5 या उससे नीचे सबसे ज्यादा वनडे शतक:
डेविड मिलर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस शीर्ष पर हैं.
Feeling of falling while sleeping: सोते समय अचानक गिरने जैसा महसूस होना और उसी झटके…
तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरते ही किंग कोहली ने इतिहास रच दिया…
रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि रामलीला फिल्म के दौरान एक इंटीमेट सीन…
EPFO Rule Change: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर…
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में क्यों नहीं खेले मोहम्मद सिराज? क्या गौतम गंभीर के…
Disha Patani sister: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले पर गुस्सा जाहिर…