DC vs MI Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच शनिवार शाम को 3.30 बजे खेला जाएगा.
DC vs MI Live Streaming: घर बैठे स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर मैच देख सकेंगे
DC vs MI Live Streaming : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला ही मैच जीतकर धमाका करने वाली मुंबई इंडियंस के हौसले बुलंद हैं. 200 से अधिक रनों के टारगेट को चेज करके मुंबई इंडियंस ने बता दिया है कि वह इस बार इंडियन प्रिमियर लीग के 19वें सीजन में खिताब की दावेदार है. शनिवार (04 अप्रैल, 2026) को देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होनी है. यहां हम बता रहे हैं कि फैन्स कब, कहां और कैसे? दिल्ली और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
इंडियन प्रिमियर लीग 2026 के शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन के बीच टूर्नामेंट का 8वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. नियमानुसार, टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 3 बजे शुरू होगा.
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट दोपहर बाद से शुरू हो जाएगा. फैन्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. जिन्होंने स्टार स्पोर्ट्स चैनलों का सबक्रिप्शन लिया है वो अपन घर पर आसानी से वीकेंड पर इस मैच का आनंद उठा सकेंगे.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैन्स जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. आप ट्रेन, बस और टैक्सी में यात्रा करने के दौरान भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच होने वाले मैच का लुत्फ ले सकेंगे.
बारिश के चलते दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, शनिवार (04 अप्रैल, 2026) को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है. शनिवा को दोपहर और शाम को बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश होने की संभावना सिर्फ 4 प्रतिशत ही है.
IMD के मुताबिक, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के आसपास अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी, जबकि शाम को तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. शनिवार को शाम को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से हल्की हवाएं चलेंगी. कुल मिलाकर लोग मैच का आनंद बढ़िया मौसम के साथ लेंगे.
UPSC NDA CDS Hall Ticket 2026 Released: यूपीएससी NDA, CDS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी…
Red Sea: आपने अक्सर भूगोल में समुद्रों और महासागरों के बारे में पढ़ते हुए लाल…
Iran Israel War: ईरान अमेरिका में चल रही जंग के बाद से दुनियाभर में तनाव…
Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन…
DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…
एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…