UPSC NDA CDS Hall Ticket 2026 Released: यूपीएससी NDA, CDS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे upsc.gov.in के जरिए एडमिट कार्ड देख सकते हैं.
UPSC NDA CDS Admit Card 2026 Released: यूपीएससी ने इन भर्ती परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
UPSC NDA CDS Admit Card 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने NDA और CDS परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
NDA और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी. पहला सेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा. वहीं CDS परीक्षा का शेड्यूल थोड़ा अलग है. अंग्रेजी का पेपर सुबह 9 से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान का पेपर दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और प्रारंभिक गणित का पेपर शाम 4 से 6 बजे तक होगा.
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
‘e-Admit Card: NDA & NA (I) 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अपनी रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि प्रत्येक सत्र शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही, प्रवेश केवल उसी केंद्र पर मिलेगा जो एडमिट कार्ड में उल्लेखित है.
यहां से चेक करें UPSC NDA CDS Admit Card 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए:
नाम और रोल नंबर
परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत आयोग को सूचित करना चाहिए.
NDA परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. परीक्षा की तैयारी करते समय सिलेबस पर विशेष ध्यान दें, जिसमें गणित, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स शामिल हैं. अंत में, सही रणनीति, नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है.
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…